LIVE TVब्रेकिंग न्यूज़महेंद्रगढ़हरियाणा

डाक विभाग से संबंधित योजनाओं के लिए कार्यक्रम आयोजित

सुकन्या समृद्धि खाता खुलवा कर अपनी बेटी की भविष्य के लिए बचत कर सकते हैं : घनश्याम शर्मा

ब्यूरो चीफ सतीश कुमार महेंद्रगढ़ हरियाणा

 

नारनौल, 17 जुलाई। प्रधान डाकघर नारनौल में आज पोस्ट मास्टर अशोक कुमार गर्ग की अध्यक्षता में डाक विभाग से संबंधित योजनाओं के लिए कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के जिला ब्रांड एंबेसडर घनश्याम शर्मा ने मुख्य अतिथि के तौर पर शिरकत की। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के तौर पर सहायक डाक अधीक्षक महेश कुमार व कुलदीप सिंह मौजूद थे।

जिला ब्रांड एंबेसडर घनश्याम शर्मा ने कहा कि डाकघर के माध्यम से हम अपनी बेटियों के लिए सुकन्या समृद्धि खाता खुलवा कर अपनी बेटी की भविष्य के लिए बचत कर सकते हैं।

इस मौके पर विकास अधिकारी कुलदीप सिंह ने पीएलआई तथा आरपीएलआई के बारे में जानकारी दी तथा अधिक से अधिक लोगों को इससे जोड़ने के लिए प्रोत्साहित किया।

इस मौके पर सहायक डाक अधीक्षक महेश कुमार ने उपस्थित डाक सेवकों को ग्रामीण स्तर पर डाकघर से अधिक से अधिक लोगों को जोड़ने तथा उनसे संबंधित रजिस्ट्री तथा स्पीड पोस्ट डाक को उचित समय पर डिलीवरी देने के बारे में निर्देश

Satish Kumar

Beauro Chief Mahendragarh Haryana

Satish Kumar

Beauro Chief Mahendragarh Haryana

Related Articles

Back to top button