LIVE TVउत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़राजनीति

जेडीयू नेत्री शालिनी पटेल वा उनकी टीम ने पल्हरी गांव में जन चौपाल लगाकर ग्रामीणों की सुनी जनसमस्याएं

संवाददाता वसीम अहमद की रिपोर्ट 

 

बांदा ….. आज नरैनी पल्हरी गाँव में समस्याओं का अम्बार  

शालिनी पटेल प्रदेश अध्यक्ष जनता दल यूनाइटेड महिला मोर्चा उत्तर प्रदेश वा जेडीयू मिडिया प्रभारी उमेश तिवारी ,वकील खान ने पल्हरी जाकर ग्रामीणों की सुनी समस्याएं 

ग्रामीणों का कहना है की कच्ची सड़कों में जरा सा पानी होने पर निकलना दूभर बच्चे विद्यालय तक जाने में कतराते हैं, नालियों का पानी सडको पर बहता है,  

बाँदा— ग्राम पल्हरी जो की विधानसभा नरैनी के अंतर्गत आता है, जब शालिनी सिंह गाँवों वालों का हाल जानने भ्रमण के लिए गाँव पहुंची, तो ग्राम वासियों ने अपने दर्द को बाताया की किस तरह हम 21वीं में पहुँच कर भी बदहाली में जीवन जीने को मजबूर हैं| ग्राम वसियों द्वारा बताया गया की हमारे यहाँ न तो पक्की सडके एवं न ही पक्की नालियां हैं| नालियों का पानी सडको में बहता हैं | बच्चे, बूढ़े नौजवान सभी लोग आने जाने में मुश्किलों का सामना कर रहे हैं | प्राइमरी विद्यालय के सामने रोड पर इस तरह पानी भरा हुआ है मानों तालाब हो | जिस वजह से बच्चे भी विद्यालय लगातार नही जा पा रहे हैं|

२- वहीँ एक तरफ लगातार कई अखबारों में प्रधानमंत्री आवास खूबी सुर्ख़ियों में हैं | लेकिन इस 21वीं सदी में टेक्नोलॉजी कहाँ से कहाँ तक पहुच गयी मगर अभी भी धरातल में पल्हरी जैसे कई गाँव के लोग झुग्गी झोपडी में या फिर खपरैल वाले घरों में अपना गुजारा करने पर मजबूर हैं | एक तरफ से पानी की आश की खेत में फसल अच्छी होगी तो इस साल बच्चो को नए कपडे आ जायेंगे और दूसरी तरफ पानी हो तो छत टपकने का सामना करना नाली का पानी घर तक घुसे तो घर के लगभग सभी बर्तन से पानी बाहर निकालना भला एसी वाले क्या जाने तभी तो शायद चुनाव के बाद कोई इन गाँव में झाकने भी नही जाता | और ये भोले भाले गाँव वाले भी किसी ने भी दिलासा दिया तो भरोसा कर लेते हैं ये सोचे बिना की जीतने के बाद इनका चेहरा खाली अख़बारों में मिलेगा | ग्रामीणों की नाम ,लल्ला वर्मा ,गुड़िया,रामबाई,नत्थू, मीरा, सोनू, कृपाल यादव,राजू,वर्मा, मेंडिया,रामभवन आदि

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button