गुनामध्य प्रदेश

16 जुलाई से प्रदेश में मनेगा विकास पर्व

(जिला संवाददाता करण सिंह ठाकुर) 

गुना ( बस्ती टाइम्स) मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा है कि 16 जुलाई से 14 अगस्त तक पूरे प्रदेश में विकास पर्व मनाया जाएगा। इस दौरान प्रदेश के सभी जिलों में व्यापक पैमाने पर विकास कार्यों का लोकार्पण/भूमि-पूजन होगा। साथ ही जन-सेवा यात्राएँ, जन-संवाद, हितग्राही सम्मेलन होंगे। प्रदेश में लगभग 2 लाख करोड़ से अधिक के विकास कार्यों का लोकार्पण/भूमि-पूजन होगा।

विकास पर्व का उद्देश्य विभिन्न निर्माण कार्यों, विकास गतिविधियों और सभी शासकीय योजनाओं का प्रत्येक पात्र हितग्राही तक लाभ पहुँचाना है। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने ‘समत्व भवन’ से वीडियो कान्फ्रेंसिंग से विकास पर्व की तैयारियों के संबंध में जिला कलेक्टर्स को निर्देश दिए। संबंधित मंत्रीगण भी वीसी के माध्यम से उपस्थित रहे। विकास पर्व का शुभारंभ 16 जुलाई को मुख्यमंत्री श्री चौहान बड़वानी एवं धार जिले से करेंगे।

विकास पर्व के दौरान श्री चौहान प्रदेश भर का दौरा कर विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे और कई स्थानों पर रात्रि विश्राम भी करेंगे। रोड शो भी करेंगे। पर्व के दौरान लोकार्पण-भूमि-पूजन के साथ ही जनसेवा यात्रा, जनसंवाद और हितग्राही सम्मेलन भी होंगे। विभिन्न योजनाओें के हितग्राही सम्मेलन
विकास पर्व के दौरान विभिन्न योजनाओं में प्रधानमंत्री आवास, मुख्यमंत्री भू-अधिकार, दीनदयाल रसोई, मुख्यमंत्री तीर्थ-दर्शन, जल-जीवन मिशन, स्वामित्व योजना, संबल, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, मुख्यमंत्री किसान-कल्याण योजना, मुख्यमंत्री कृषक ब्याज माफी आदि योजनाओं और महिला सशक्तिकरण, युवा कल्याण, स्व-रोजगार, शिक्षा, स्वास्थ्य, सुशासन संबंधी योजनाओं के हितग्राही सम्मेलन किये जाएंगे। विकास पर्व अवधि में सभी जिलों में मंत्री, सांसद, विधायक तथा स्थानीय जन-प्रतिनिधियों की उपस्थिति में जिला, तहसील और ब्लॉक स्तर आदि पर विभिन्न कार्यक्रम होंगे। सीएम हेल्पलाइन पर विकास पर्व के लिये तैयार किये गये पोर्टल पर सभी कार्यक्रमों की तिथिवार जानकारी अपलोड होगी। होने वाले सभी भूमि-पूजन/लोकार्पण का पूरा विवरण पोर्टल पर दर्ज किया जाएगा।

Vikas Annotiya

Beauro Chief District - Guna Madhya Pradesh

Vikas Annotiya

Beauro Chief District - Guna Madhya Pradesh

Related Articles

Back to top button