प्रदेश मंत्री विकास शर्मा ने भारी बारिश के कारण हुए जलभराव का स्थानीय व्यापारियों और किसानों के साथ मिलकर किया निरीक्षण
State Minister Vikas Sharma along with local traders and farmers inspected the waterlogging caused by heavy rains


ब्यूरो रिपोर्ट… रामपाल सिंह धनगर
रूद्रपुर…भाजपा प्रदेश मंत्री विकास शर्मा ने गंगापुर रोड स्थित फुलसुंगी वार्ड नंबर 16 वार्ड और नंबर 1 में भारी बारिश के कारण हुए जलभराव का स्थानीय व्यापारियों और किसानों के साथ मिलकर निरीक्षण किया।स्थानीय लोगों ने प्रदेश मंत्री विकास शर्मा को जलभराव हो रहने नुकसान और समस्याओं की जानकारी दी। विकास शर्मा ने तत्काल पटवारी जगदीश डिग्री,सिंचाई विभाग और नगर निगम के अधिकारियों को जानकारी देकर मौके पर बुलाया।उन्होंने जलभराव की स्थिति का जायजा लेने और समस्या से निजात दिलाने को कहा। विकास शर्मा ने कहा कि जल्द ही जलभराव से क्षेत्रवासियों को निजात दिलाई जायेगी। उन्होंने कहा कि रूद्रपुर शहर और आस पास के इलाकों में जलभराव की समस्या से निजात दिलाने के लिए जल्द ही मुख्य मंत्री से वार्ता की जायेगी। उन्होंने कहा कि कई कालोनियों में निकासी के पर्याप्त इंतजाम नहीं है। सड़कों और नालियों की स्थिति ठीक नहीं है। इसके लिए नगर निगम और जिला प्रशासन के स्तर से समस्या का निराकरण करने के लिए वार्ता की जायेगी।
Subscribe to my channel


