
संवाददाता जयबीर सिंह कोटिकासिम अलवर राजस्थान

गुरुदेव मान सिंह कोशिक और गुरुदेव भास्कर भारद्वाज ने भक्तों के साथ अपने भाकरी वाले बुजुर्ग तपस्वी सतगुरु संत मंगतराम की पूजा आरती कर स्वागत सम्मान किया चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लिया! इस दौरान संत मंगतराम ने अपने शिष्यों और सभी भक्तों को विशेष आशीर्वाद दिया और कहां भक्ति महान लोगों को प्राप्त होती है और भक्ति से हमें सब कुछ प्राप्त हो सकता है! वही गुरुदेव मानसिंह कौशिक ने कहा हमारे सद्गुरु भाकरी वाले भगवान का अवतार है जिनके पास दिव्य शक्तियां है! वहीं गुरुदेव भास्कर भारद्वाज ने कहा हमारे सद्गुरु मंगतराम महाराज भगवान के रूप तो है ही उसके साथ वर्षों से लोगो के कष्टों को दूर कर रहे हैं और लोगों के जीवन में भक्ति का संचार कर रहे हैं! इस दौरान कालू राजा और संस्कार उर्फ गोली प्रजापत द्वारा सुंदर भजन गाए गए और सभी भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया! इस पावन अवसर पर संत मंगत राम महाराज, गुरुदेव मान सिंह कौशिक, राष्ट्रवादी संत गुरुदेव भास्कर भारद्वाज, सत्संग सचिव संस्कार उर्फ गोली प्रजापत, अमित शास्त्री, मनीष शास्त्री, संदीप शास्त्री, भजन गायक कालू राजा, हीरालाल लखेरा, अजय शर्मा, नरेश शर्मा, डॉक्टर संत कुमार शर्मा, सतीश शर्मा, राधेश्याम शर्मा,राधारमण शर्मा, जितेंद्र शर्मा, विकास शर्मा, ग्यारसी राम सैनी सहित बड़ी संख्या में भक्तगण मौजूद रहे!

Subscribe to my channel


