Kheri News थाना पसगवाँ पुलिस द्वारा, अवैध तमंचा कारतूस बरामद करके 01 नफर अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया

* जनपद खीरी दिनांक 10.07.2023*
पुलिस अधीक्षक महोदय खीरी, श्री गणेश प्रसाद साहा के निर्देशन व अपर पुलिस अधीक्षक महोदय खीरी के निकट पर्यवेक्षण में संपूर्ण जनपद में अपराध की रोकथाम व अवैध शस्त्रों के निर्माण/बिक्री/परिवहन पर अंकुश लगाने हेतु चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत दिनांक 09.07.2023 को थाना पसगवाँ पुलिस द्वारा 01 अदद अवैध तमंचा 315 बोर व 02 अदद मिस कारतूस 315 बरामद करके अभियुक्त कृष्ण कुमार पाण्डेय पुत्र पुजारी पाण्डेय निवासी मो0 कोट कस्बा बरबर थाना पसगवां जनपद खीरी को गिरफ्तार किया गया। जिसके संबंध में मु0अ0स0 222/2023 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत कर अभियुक्त का चालान मा0 न्यायालय भेजा गया।

*गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण:-*
कृष्ण कुमार पाण्डेय पुत्र पुजारी पाण्डेय निवासी मो0 कोट कस्बा बरबर थाना पसगवां जनपद खीरी
*बरामदगी का विवरण:-*
01 अदद अवैध तमंचा 315 बोर
02 अदद मिस कारतूस 315 बोर
*गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीमः*
1.उ0नि0 नवीन कुमार द्विवेदी चौकी प्रभारी बरबर थाना पसगवां जनपद खीरी
2.उ0नि0 रामचंद्र शर्मा थाना पसगवां जनपद खीरी
3.हे0का0 उमाशंकर थाना पसगवां जनपद खीरी
4.का0 अभिषेक कुमार थाना पसगवां जनपद खीरी
5.का0 कपिल कुमार थाना पसगवां जनपद खीरी
Subscribe to my channel


