ब्रेकिंग न्यूज़राजनीति

विधायक बेहड़ के जनता संवाद में लगा फरियादियो का तांता,अधिकांश समस्याओं का मौके पर ही किया निस्तारण

There was an influx of complaints in the public dialogue of MLA Behad, most of the problems were resolved on the spot

 

ब्यूरो रिपोर्ट… रामपाल सिंह धनगर

किच्छा…जनसंवाद कार्यक्रम के तहत पूर्व स्वास्थ्य मंत्री ओर विधायक तिलक राज बेहड़ के आवास विकास स्थित कार्यालय पर तमाम क्षेत्रवासियों ने अपनी समस्याएं रखी। जिस पर विधायक बेहड ने उनकी समस्याओं का संज्ञान लेते हुए उसके निदान के आदेश पारित किए।
प्रत्येक सोमवार को विधायक बेहड के कार्यालय पर जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित होता है। जिसमें वह तमाम क्षेत्रवासियों की समस्याओं को सुनते हैं। जिसको लेकर आज प्रात काल से ही उनके कार्यालय पर फरियादियों का तांता लगा रहा ।
जिसमें क्षेत्र वासियों ने उन्हें बरसात में जल भराव,राशन कार्ड, पेंशन, बिजली के बिल, पानी तथा आर्थिक सहायता, जैसी तमाम समस्याएं उनके सामने रखी। आजाद नगर कालोनी तथा देवरिया स्थित भगवती कालोनी की महिलाओं ने सड़क निर्माण कराये जाने हेतु विधायक तिलक राज बेहड़ से आग्रह किया जिस पर बेहड़ ने उन्हें आश्वस्त किया कि उनकी सड़कों के निर्माण की योजना बना ली गयी है तथा जल्द ही किसी भी योजना द्वारा सड़क निर्माण कराया जायेगा।
सभासद जगरूप सिंह गोल्डी ने वार्ड वासियों के साथ वार्ड न०-06 में पीने के पानी कि आपूर्ति हेतु जल कि लाइन डलवाने के लिए विधायक बेहड़ से आग्रह किया, सभासद हसीब अहमद ने वार्ड वासियों के साथ वार्ड न०-03 बंडीया में सड़क निर्माण किये जाने हेतु आवेदन किया। बेहड ने सभी की समस्याओं को गंभीरता से सुना और अधिकांश समस्याओं का मौके पर ही निस्तारण किया तथा संबंधित समस्याओं के निस्तारण हेतु अधिकारियों को निर्देशित किया।
इस दौरान मौके पर नगर पालिका अध्यक्ष दर्शन कोली , ब्लाक कांगेस कमेंटी अध्यक्ष गुड्डू तिवारी ,हाजी सरवर यार खा,मेजर सिंह, किंन्नू शुक्ला, राजेश प्रताप सिंह ,सुनील ठाकुर,गुलशन सिन्धी,धर्मेन्द्र सिन्धी,तारक प्रधान,ओम प्रकाश गंगवार, ताहिर मलिक, दुर्गेश गुप्ता, जगरूप सिंह गोल्डी, छोटू कोली, गौरव बेहड़, तारा चंद सिंधी, नजाकत खान, ओम प्रकाश गंगवार,दलीप सिंह बिष्ट,महेंद्र सिंह ,हरभजन सिंह,केवल हुडिया,दानिश मालिक ,दलजीत कक्कड़ ,डिम्पल सिंह,नितिन शर्मा,हसीब अहमद,सुरेश जोशी ,पूरन, आदि लोग उपथित रहे।

Anita Pal

Anita pal Reporter Basti times 24 news Mo...7830511233 To get news about your area, please like and subscribe to our channel

Anita Pal

Anita pal Reporter Basti times 24 news Mo...7830511233 To get news about your area, please like and subscribe to our channel

Related Articles

Back to top button