
संवाददाता अरुण कुमार शर्मा की रिपोर्ट
भिवाड़ी में यार अनमुल्ले फाउंडेशन की टीम ने अपने 28वे विशाल भंडारे का आयोजन किया, जिसमे हजारों लोगों ने सब्जी,पूरी और खीर का प्रसाद ग्रहण किया। भंडारा बाबा मोहनराम की पावन धरा पर किया गया, जिसमे टीम मेंबर्स अल्प सुबह ही भंडारे की तयारी में लग गए। फाउंडेशन प्रधान कुलदीप मावर ने बताया की फाउंडेशन के द्वारा हर माह की 30 तारीख को भंडारे का आयोजन किया जाता है, उनके कार्यकाल का ये अंतिम भंडारा होने की वजह से इसे बाबा मोहनराम मंदिर पर किया गया है। भंडारे के दौरान ही वर्ष 2023.2024 के कार्यकाल के लिए चंद्रभान को को प्रधान नियुक्त किया गया, वही सचिव पद पर विनय पांडे और कोषाध्यक्ष के लिए विनोद कपूर को जिम्मेदारी सौंपी गई। नवनिर्वाचित टीम का सभी ने माला पहनाकर स्वागत किया, वही प्रधान कुलदीप मावर ने प्रधान चंद्रभान को उनके टीम के द्वारा किए जाने वाले सामाजिक कार्यों की शुभकामनाएं दी। आज के आयोजन में बीओडी पोरस सिंह,विनित सिसोदिया, महावीर मेहरा, अमित तिवारी, कर्मजीत सिंह, अरुण गोड, पिंकी सिंह,नितिन कालरा सहित काफी लोग मौजूद रहे।

Subscribe to my channel


