LIVE TVअपराधब्रेकिंग न्यूज़महेंद्रगढ़राज्यहरियाणा

हिसार के कृष्णा नगर में रविवार को ट्रिपल मर्डर हो गया

 

ब्यूरो चीफ सतीश कुमार महेंद्रगढ़ हरियाणा 

 

हिसार के कृष्णा नगर में रविवार को ट्रिपल मर्डर हो गया है । मर्डर एमसी का चुनाव लड़ चुके राकेश शर्मा के घर पर हुआ है। वारदात आज सुबह करीब 10 बजे से लेकर साढ़े दस बजे के बीच हुई है। राकेश शर्मा की पत्नी और उसके दोनों सालों की हत्या की गई है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है तीनों को गोली मारी गई है। पत्नी और दोनों सालों की हत्या का आरोप राकेश शर्मा पर है। हत्या का कारण घरेलू विवाद है। मामले की जानकारी मिलते ही हिसार पुलिस के आला अधिकारी और अर्बन एस्टेट थाना प्रभारी और चौकी प्रभारी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने आसपास के एरिया को सील कर दिया।

Satish Kumar

Beauro Chief Mahendragarh Haryana

Satish Kumar

Beauro Chief Mahendragarh Haryana

Related Articles

Back to top button