LIVE TVअलवरदेशधर्मराजस्थानराज्य

पवित्र मनन दीप द्वारा राहगीरों को पिलाया गया मीठा शरबत

नर सेवा नारायण सेवा के बराबर है- राष्ट्रवादी संत भास्कर भारद्वाज

संवाददाता जयबीर सिंह कोटिकासिम अलवर राजस्थान 

पवित्र मनन दीप सत्संग सेवा संस्थान द्वारा भूतेश्वर मंदिर के सामने मीठे शरबत की छबील लगाकर राहगीरों को सुबह से शाम तक मीठा शरबत पिलाया गया! सेवा कार्य का शुभारंभ राष्ट्रवादी संत गुरुदेव भास्कर भारद्वाज ने भोले बाबा पर मीठा शरबत चढ़ाकर मंत्र उच्चारण से किया! वही संस्कार उर्फ गोली प्रजापत, कालू राजा, पवन योगी द्वारा सुंदर भजनों की प्रस्तुति दी गई! इस पावन अवसर पर राष्ट्रवादी संत गुरुदेव भास्कर भारद्वाज ने कहा कि नर सेवा नारायण सेवा के बराबर है! उन्होंने कहा हमें परहित के लिए कार्य करना चाहिए इससे परमात्मा प्रसन्न होते है और हमें अपना विशेष आशीर्वाद देते हैं! गुरुदेव ने कहा सेवा और भक्ति से सब कुछ प्राप्त किया जा सकता है! इस दौरान पवित्र मनन दीप सत्संग सेवा संस्थान के संस्थापक एवं विख्यात ज्योतिषी राष्ट्रवादी संत गुरुदेव भास्कर भारद्वाज, सत्संग सचिव संस्कार उर्फ गोली प्रजापत, मीडिया प्रभारी पवन योगी, भजन गायक कालू राजा, हीरालाल लखेरा, मोहन योगी, दुर्गेश उर्फ चिंटू योगी, अर्जुन कश्यप, सुमित कुमार, ग्यारसी राम सैनी, राहुल लखेरा सहित बड़ी संख्या में मातृशक्ति उपस्थित रही और सुबह से शाम तक लोगों ने मीठा शरबत पीकर अपनी प्यास बुझाई और इस पुनीत कार्य की सराहना की!

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button