
अलवर के भिवाडी़ से संवाददाता राजेश शर्मा
अलवर/भिवाडी़
भिवाडी़ साईबर सेल व डीएसटी टीम ने रविवार को तीन थाना क्षेत्रों मेएक साथ कार्यवाही को अंजाम देते हुएअवैध हथियार रखने वालेचार बदमाशों को गिरफ्तारकरते हुएउनके कब्जे से तीन देशी पिस्टल व एक देशी कट्टा जप्त किया है। ईनमे से एक बदमाश टपुकडा़ थाने का हिस्ट्रीशीटरभी बताया जा रहा है।
डीएस टी प्रभारी दारा सिंह ने बताया कि उन्हें चौपानकी, खुशखेडा़, मुंडावरव टपुकडा़ थानो से व साईबर सेल से सुचना मिली थी कि कुछ बदमाश अवैध हथियार रखते हुए सोशल मिडिया पर हथियारों केसाथ फोटो और विडियो पोस्टकरते हुए लोगों मे भय पैदा कर रहे है।ईस पर डी एस टी प्रभारी दारा सिंह ने चारो ही थानों की टीम गठित करते हुए अलग अलग कार्यवाही कि जिसमे टपुकडा़ के खटीक मोहल्लाके रहने वाले जावेद पुत्र ईकबाल, कमालपुर खुशखेडा़ के रहने वालेकेशव पुत्र पृथ्वीराज यादव,सिहाली खुर्द मुंडावरके रहने वाले राजेंद्र पुत्र दयानंद मेघवाल व टपुकडा़ के कुम्हाड़ वाडा़ के रहने वाले आशिष पुत्रराधेशयाम राजपुत को गिरफ्तार कर लिया साथ ही इनके कब्जे से तीन अवैध देशी पिस्टल व एक देशी कट्टा बरामद कर लिया है। चारो ही आरोपियो के खिलाफ आर्मस एक्ट मे मामला दर्ज करते हुए आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Subscribe to my channel


