औद्योगिक संगठन बीआईआईए की पहली कार्यकारिणी का हुआ गठन, प्रवीण लाम्बा बने पहले अध्यक्ष

ब्यूरो चीफ मुकेश कुमार शर्मा अलवर राजस्थान
भिवाड़ी इंटीग्रेटेड इंडस्ट्रियल एसोसिएशन की पहली कार्यकारिणी का गठन करते हुए शुक्रवार को नई कार्यकारिणी को शपथ दिलाई गई साथ ही भिवाड़ी इंटीग्रेटेड इंडस्ट्रियल एसोसिएशन के नए भवन में एक कार्यक्रम आयोजित कर कार्यकारिणी के सभी मेंबर्स का स्वागत और सम्मान किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भिवाड़ी पुलिस के डीएसपी सुजीत शंकर रहे।
कार्यक्रम में सबसे पहले आयोजकों के द्वारा कार्यक्रम में आए हुए सभी अतिथियों का फूलों का गुलदस्ता भेंट कर स्वागत किया गया इसके साथ ही भिवाड़ी व्यापार मंडल, रोटरी क्लब भिवाड़ी व इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के अध्यक्षो ने भी नव नियुक्त BIIA के अध्यक्ष प्रवीण लाम्बा का माला पहना कर सम्मान किया। इसके बाद भिवाड़ी इंटीग्रेटेड इंडस्ट्रियल एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रवीण लाम्बा ने अपनी नई कार्यकारिणी की घोषणा करते हुए सचिव के रूप में हरीश गौड़ और कोषाध्यक्ष के लिए मुकेश शर्मा की घोषणा की। इसके साथ ही वाइस प्रेसिडेंट के रूप में 10 लोगों की घोषणा करते हुए इसमें अमित यादव,बीएम अग्रवाल,दिलीप तिवारी,दीपक चौधरी,आरके भारद्वाज,रविंदर सिंह,राजवीर चौधरी,योगेश जैन,अनिल राठी व मंजीत को शामिल किया गया है।
इसी तरह ज्वाइंट सेक्रेट्री के लिए 11 मेंबर मनोनीत किए गए हैं तो वही 7 मेंबर्स को एसोसिएशन का संरक्षक बनाया गया है इसके अलावा भिवाड़ी के औद्योगिक क्षेत्र में संचालित करीब 75 कंपनियों के प्रतिनिधियों को एग्जीक्यूटिव मेंबर के रूप में शामिल किया गया।
इस दौरान नवनियुक्त अध्यक्ष प्रवीण लांबा ने बताया कि आगामी 2 वर्षों में भिवाड़ी में संचालित औद्योगिक इकाइयों के सामने आ रही अनेक समस्याओं का निराकरण करना ही उनका मुख्य उद्देश्य रहेगा साथ ही उद्योग इकाइयों पर प्रदूषण को लेकर लगाए जा रहे आरोपों का भी निराकरण करने के साथ-साथ प्रदूषण की समस्या व जलभराव की समस्या से भिवाड़ी के लोगों को निजात दिलाने के लिए प्रशासनिक व सरकार के स्तर से जो भी प्रयास होंगे वह कराने की कोशिश की जाएगी। इसके साथ ही प्रवीण लांबा ने बताया कि BIIA की सभी सदस्य इकाइयों के साथ तालमेल बिठाते हुए आने वाली सभी समस्याओं के निराकरण के सभी प्रयास किए जाएंगे साथ ही प्रशासनिक अधिकारियों का भी एसोसिएशन की तरफ से पूरा सहयोग किया जाएगा। इस दौरान हिंडालको कंपनी की तरफ से एसोसिएशन के परिसर में पौधारोपण किया गया साथ ही राष्ट्रगान के साथ सीए बृजमोहन अग्रवाल ने कार्यक्रम समाप्ति की घोषणा की और सभी अतिथियों का धन्यवाद ज्ञापित किया
इस दौरान भिवाड़ी एडीएम गुंजन सोनी, आईपीएस सुजीत शंकर, भिवाड़ी रीको यूनिट प्रथम व द्वितीय के रीजनल मैनेजर जीके शर्मा जी एवं कुलदीप दादिच सहित प्रदूषण नियंत्रण मंडल के क्षेत्रीय अधिकारी अमित शर्मा जी व सभी सरकारी विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
Subscribe to my channel


