
ब्यूरो चीफ मुकेश कुमार शर्मा अलवर राजस्थान
तिजारा- तिजारा पंचायत समिति के सभागार में साधारण सभा की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक का आयोजन तिजारा विधायक संदीप यादव की उपस्थिति में किया गया। बैठक में मुख्य रूप में पानी, बिजली व राजस्व विभाग के मुद्दे छाये रहे। सर्वाधिक शिकायत जनप्रतिनिधियों व ग्रामीणों के द्वारा राजस्व अधिकारियों की आई। विधायक संदीप यादव ने राजस्व विभाग की सर्वाधिक शिकायत आने पर अधिकारियों को निर्देश दिए कि आप अपना बोरी बिस्तर समेटकर अन्य स्थान पर कार्य कर सकते हैं अगर किसी भी अधिकारी को तिजारा में नौकरी करनी है तो जनता जनार्दन में काम करना अति आवश्यक है। विधायक के पास बिजली, पानी की शिकायत भी अधिक आने पर दोनों विभागों के कनिष्ठ व सहायक अभियंताओं को भी स्पष्ट रूप से निर्देश देते हुए कहा कि आपको अपनी कार्यशैली में सुधार करना अति आवश्यक है अन्यथा आपके खिलाफ विभागीय स्तर पर उच्च अधिकारियों को अवगत कराया जाएगा।
साधारण सभा की बैठक में विगत बैठक की कार्यवाही का अनुमोदन, मौसमी बीमारियों पर चर्चा, नरेगा, विधायक निधि कोष व महंगाई राहत कैम्प की प्रगति रिपोर्ट पर चर्चा की गई। इस दौरान उपखंड अधिकारी महेंद्र यादव, प्रधान जयप्रकाश यादव, तहसीलदार बंसत कुमार, रेखा यादव, विकास अधिकारी इंद्राज मीणा, सरपंच संघ अध्यक्ष दिनेश खामरा, ब्लॉक अध्यक्ष अख्तर खान, धर्मपाल गुर्जर, सरपंच विक्रम यादव, वीरपाल सिंह, सरपंच रोकी, साहबदीन, खालिद सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी व जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Subscribe to my channel


