
संवाददाता जयबीर सिंह (कोटकासिम)

देश दुनिया के महान जादूगरों में गिने जाने वाले एकमात्र ग्रेट स्टंटमैन मैजिशियन शिवकुमार के मैजिक शो में रविवार को भारी भीड़ उमड़ पड़ी। वहीं दोपहर एक बजे का शो समाप्त होने से पूर्व ही दूसरे शो के लिए टिकिट लेने हेतु लोगों की लंबी लाइन लग गई। आपको बता दें नारनौल शहर के सीताराम मैरिज पैलेस में चल रहे जादूगर शिवकुमार के मैजिक शो का भव्य शुभारंभ बुधवार को हुआ।
*हैरत अंगेज कारनामे देख लोग हुए अचंभित*
नारनौल शहर में चल रहे इस अंतरराष्ट्रीय स्तर के मैजिक शो को देख नगरवासी बड़े प्रसन्न नजर आ रहे हैं। रविवार को तीनों शो हाउस फुल रहे। वहीं महाराणा प्रताप जयंती पर समाजसेवी लोगों ने जादूगर को महाराणा प्रताप की तस्वीर भेंट करते हुए फूल माला पहनाकर भव्य स्वागत किया।

इस दौरान जादूगर शिव कुमार ने बताया कि उनका यह मैजिक शो चन्द दिनों रहेगा जिसमें वो इस बार नए नए आइटम लेकर आए हैं जो दर्शकों का भरपूर मनोरंजन करेंगे। शो के दौरान जादूगर ने मानव कटिंग, लड़की को गायब करना, लड़की को हवा में उड़ाना, खाली हाथों से नोटों की बारिश करना,लड़की के आठ टुकड़े करना, वरमुंडा ट्राइंगल इफेक्ट जैसे खतरनाक आइटम दिखाए जिसको देखकर दर्शक दंग रह गए।
Subscribe to my channel


