अलवरब्रेकिंग न्यूज़मनोरंजनराजस्थान

अंबेडकर शिक्षण संस्थान जाट बहरोड़ के कार्यों की अंतर्राष्ट्रीय स्तर के मंच पर हुई प्रशंसा

संवाददाता जयबीर सिंह (कोटकासिम) राजस्थान

 

क्षेत्र के जाट बहरोड गांव में युवाओं द्वारा संचालित समाज सेवी संगठन अंबेडकर शिक्षण संस्थान द्वारा किए गए समाजसेवी कार्यों की जब सोमवार को एक अंतर्राष्ट्रीय स्तर के मंच पर प्रशंसा की गई तो सैकड़ों लोगों ने ताली बजाकर संगठन का सम्मान किया।
नारनौल शहर के सीताराम मैरिज पैलेस में सोमवार शाम को विश्व के महान जादूगर शिव कुमार के चल रहे अंतर्राष्ट्रीय स्तर के मैजिक शो के दौरान जब जादूगर ने अंबेडकर शिक्षण संस्थान जाट बहरोड़ के समाजसेवी कार्यों की चर्चा की तो हॉल में बैठे सैकड़ों लोगों ने ताली बजाकर संगठन का सम्मान किया।

*अंबेडकर शिक्षण संस्थान जाट बहरोड़ अपने समाजसेवी कार्यों के साथ धीरे धीरे अपने उद्देश्य की ओर बढ़ रहा हे _ जादूगर शिवकुमार*

आपको बता दें जादूगर शिवकुमार संगठन के कार्यों एवं उद्देश्यों से भली भांति परिचित हैं साथ ही उनके द्वारा अपने निजी मीडिया प्रभारी के माध्यम से समय समय पर संगठन के सदस्यों का मार्गदर्शन भी किया जाता है। आपको बता दें संस्थान के सदस्यों द्वारा गत वर्षों में भी प्रतिभा सम्मान समारोह सहित रक्तदान शिविर का आयोजन,पक्षियों हेतु गर्मी के मोसम में परिण्डे बांधना, कोरोना काल में नारा लेखन कर जन जागरूकता कार्यक्रम का संचालन, पोधा रोपण जैसे समाज सेवी कार्य किए जाते रहे हैं जिसके चलते संगठन की क्षेत्र में अपनी एक विशेष पहचान बनी हुई है।

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button