कल देर शाम जिलेभर में पुलिस टीमों ने की छापामारी

ब्यूरो चीफ सतीश कुमार महेंद्रगढ़ हरियाणा
*कल देर शाम जिलेभर में पुलिस टीमों ने की छापामारी* जिले के सभी थानों से बनाई गई टीमें, टीमों ने कॉम्बिंग सर्च अभियान चला *जिलेभर में 85 स्थानों पर की छापामारी* अवैध शराब बेचने वालों पर को गई कार्रवाई। कनीना में रामपुरी नहर के पास से अवैध शराब सहित एक गिरफ्तार, गांव भगडाना में *मकान में अवैध शराब रखकर बेचते एक गिरफ्तार,* गांव भुरजट से अवैध शराब के साथ एक आरोपित को गिरफ्तार और इनसे *29 बोतल अवैध शराब बरामद* की गई। इसके साथ ही कोरियावास, सिहमा, खोड़, गांधी कालोनी नारनौल, नसीबपुर नारनौल से *सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीकर हुडदंग करने वाले 14 आरोपितों को गिरफ्तार* किया गया।
अवैध अहाते चलाने वाले, अपने होटल/ढाबा/दुकान पर बैठाकर शराब पिलाने वाले और सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने वालों के खिलाफ की जाएगी सख्त कार्रवाई: एसपी।

Subscribe to my channel


