बीकानेरब्रेकिंग न्यूज़मनोरंजनराजस्थानराज्य
अभिनेता अंकित सैन दिखेंगे जल्द ही एक नई बॉलीवुड फ़िल्म में

ब्यूरो चीफ डॉ राम दयाल भाटी बीकानेर
अभिनेता अंकित सैन दिखेंगे जल्द ही एक नई बॉलीवुड फ़िल्म में। जिस में मुख्य भूमिका में अभिषेक बनर्जी है । बता दें इससे पहले अंकित सैन सोनी टीवी पर आने वाले क्राइम पेट्रोल में भी काम कर चुके हैं। साथ ही में पेन इंडिया के टीवी ऐड में भी जल्दी दिखाई देंगे। अंकित ने अपने करियर कि शुरूआत 2016 से करी थी। मुंबई का कनेक्शन जयपुर के साथ बढ़ता जा रहा है। इसी दौरान अंकित ने हुनर कि पढ़ाई जयपुर कि एक एक्टिंग क्लासेज से करी । जिसके बाद वो सीधा मुंबई चले गए। और अपने हुनर को आजमाया। अंकित ने मुंबई में शुरुआती दौर में बहुत मेहनत करी। और धीरे धीरे आगे बढ़ते गए। उनकी फैमिली में उनके माता पिता और एक बड़ा भाई है। अंकित कि पढ़ाई लिखाई जयपुर से ही हुई है। अभी अंकित मुंबई में निरंतर काम कर रहे है।

Subscribe to my channel


