LIVE TVअपराधब्रेकिंग न्यूज़भिवाड़ीराजस्थान

टपूकड़ा में पटवारी 30 हजार रूपये रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार

आवास एवं अन्य ठिकानों पर तलाशी जारी

 

ब्यूरो चीफ मुकेश कुमार शर्मा अलवर राजस्थान 

 

भिवाड़ी. गुरुवार ए.सी.बी. मुख्यालय के निर्देश पर अलवर – प्रथम इकाई द्वारा कार्यवाही करते हुये मुन्ना सिंह पटवारी पटवार हल्का मायापुर, तहसील टपूकड़ा, जिला अलवर को परिवादी से 30 हजार रूपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया।भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के अतिरिक्त महानिदेशक हेमन्त प्रियदर्शी (अतिरिक्त चार्ज महानिदेशक) ने बताया कि ए.सी. बी. की अलवर – प्रथम इकाई को परिवादी द्वारा शिकायत दी गई कि विरासत के आधार पर भूमि का नामान्तकरण खोलने की एवज में मुन्ना सिंह पटवारी पटवार हल्का मायापुर, तहसील टपूकड़ा, जिला अलवर द्वारा स्वयं एवं अपने उच्चअधिकारियों के नाम से 30 हजार रूपये रिश्वत राशि की मांग कर परेशान किया जा रहा है। जिस पर एसीबी के जयपुर के उप महानिरीक्षक पुलिस कालूराम रावत के सुपरवीजन में एसीबी की अलवर – प्रथम इकाई के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विजय सिंह द्वारा शिकायत का सत्यापन किया जाकर आज पुलिस निरीक्षक श्री प्रेमचंद द्वारा मय टीम के ट्रेप कार्यवाही करते हुये मुन्ना सिंह पुत्र जयलाल सिंह निवासी ग्राम मातलवास, तहसील कोटकासिम, जिला अलवर हाल पटवारी पटवार हल्का मायापुर, तहसील टपूकड़ा, जिला अलवर को परिवादी से 30 हजार रूपये की रिश्वत राशि लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है। एसीबी के महानिरीक्षक पुलिस सवाई सिंह गोदारा के निर्देशन में आरोपी से पूछताछ जारी है। एसीबी द्वारा मामले में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के अन्तर्गत प्रकरण दर्ज कर अग्रिम अनुसंधान किया जायेगा ।

 

आरोपी पटवारी मुन्ना सिंह

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button