LIVE TVअपराधब्रेकिंग न्यूज़हरियाणा

नशीले पदार्थ बेचने के मामले में एक गिरफ्तार

3.24 ग्राम नशीला पदार्थ बरामद

 

ब्यूरो चीफ सतीश कुमार महेंद्रगढ़ हरियाणा 

 

जिला पुलिस महेन्द्रगढ़ दिनांक:– 09 मई 2023

 

पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि थाना शहर नारनौल की पुलिस टीम ने नारनौल क्षेत्र में अवैध नशीले पदार्थ सहित एक आरोपित को पकड़ा है। आरोपित की पहचान जयंत वासी नलापुर नारनौल के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपित से 3.24 ग्राम चिट्टा (नशीला पदार्थ) बरामद किया। पुलिस ने पता लगाया कि आरोपित अवैध नशीले पदार्थ बेचने का काम करता है।

जानकारी के मुताबिक एसपी विक्रांत भूषण के दिशा–निर्देशों में अवैध नशीले पदार्थ बेचने वालों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए थाना शहर नारनौल की पुलिस टीम ने नारनौल के क्षेत्र से एक युवक को अवैध नशीले पदार्थ सहित गिरफ्तार किया है। टीम को गुप्त सूचना मिली कि जयंत सरकारी हॉस्पिटल के पास अवैध नशीला पदार्थ लिए खड़ा है। अगर तुरंत रैड की जाए तो आरोपित को नशीले पदार्थ सहित पकड़ा जा सकता है। मुखबर द्वारा बतलाए हुए स्थान पर पुलिस की टीम द्वारा रैड की गई, वहां पर खड़े युवक से पूछताछ करने पर उसने अपना नाम जयंत उपरोक्त बतलाया। आरोपित की तलाशी लेने पर उसकी पेंट की जेब से बरामद प्लास्टिक की थैली में सिल्वर पेपर से नशीला पदार्थ बरामद हुआ। जिसका वजन करने पर सिल्वर पेपर सहित 3.24 ग्राम चिट्टा (नशीला पदार्थ) बरामद किया। आरोपित को अवैध नशीले पदार्थ के साथ गिरफ्तार कर लिया और थाना शहर नारनौल में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया और बरामद अवैध नशीले पदार्थ को जब्त कर लिया गया। आरोपित को आज न्यायालय में पेश किया गया।

Satish Kumar

Beauro Chief Mahendragarh Haryana

Satish Kumar

Beauro Chief Mahendragarh Haryana

Related Articles

Back to top button