सरकारी स्कूल की पढ़ाई देख दिल गदगद हो गया

लोकेशन -छोटा नरेना।
रिपोर्ट -दिनेश कुमार शर्मा
*सरकारी स्कूल की पढ़ाई देख दिल गदगद हो गया*
प्राइवेट स्कूल वाले सोचने पर मजबूर होंगे:। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय छोटा नरेना में नव सत्र के दौरान बच्चों की शिक्षा प्रणाली व विद्यालय की साफ-सफाई की दृष्टि से कुछ ऐसा नजारा देखने को मिलता है कि विद्यालय में अंग्रेजी शिक्षक का पद रिक्त चलने के बावजूद भी कक्षा 12 के बच्चों को कंप्यूटर प्रोजेक्ट द्वारा अध्ययन करवाया जा रहा है प्रिंसिपल बलराम सैनी ने बताया कि हमारे अध्यापकों की कड़ी मेहनत से हमारे विद्यालय का हर वर्ष बेहतरीन परिणाम रहता है विद्यालय में हर 2 माह में अभिभावक मीटिंग रखी जाती है बच्चों के माता-पिता को बुलाया जाता है बच्चों की पढ़ाई के लिए समय-समय पर अभिभावकों से चर्चा करते रहते हैं विद्यालय नयी सामाजिक विषमताओं को दूर रहने में अग्रसर है! विद्यालय शिक्षकों द्वारा हर वर्ष नवाचार करते रहते हैं जिससे बच्चों को बेहतर शिक्षा प्रदान की जाती है विद्यालय की साफ-सफाई व अध्ययन में हमारा विद्यालय परीक्षा परिणाम के क्षेत्र में बेहतरीन विद्यालयों की गिनती में आता !

Subscribe to my channel


