तावडू मैं जोहड़ से मिला युवक का शव क्षेत्र में सनसनी मौके पर पहुंची पुलिस

संवाददाता राजेश शर्मा की रिपोर्ट
तावडू 9 मई उपमंडल के गांव पढ़ेनी के जोहड़ में मंगलवार को दोपहर बाद एक युवक की लाश तैरती हुई लोगों को दिखाई दी जिससे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। पुलिस ने मौके पर पहुंची शव को कब्जे में लिया और कार्यवाही शुरू कर दी। समाचार लिखे जाने तक पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। गांव पढ़ेनी निवासी मुकेश सोमवार को अपने मित्रों के साथ गांव के जोहड़ के समीप था लेकिन वह भीगी रात अपने घर नहीं पहुंचा, जिस पर परिजनों ने काफी छानबीन की लेकिन मुकेश का कुछ पता नहीं चला। मंगलवार को दोपहर बाद गांव के जोहड़ में एक युवक की लाश तैरती हुई दिखाई दी। जिस पर ग्रामीणों ने सव को बाहर निकाला और इसकी सूचना पुलिस को दी पुलिस ने मौके पर पहुंच कार्यवाही शुरू कर दी थी। लेकिन समाचार लिखे जाने तक इस संदर्भ में कोई मामला दर्ज नहीं था।
सदर थाना प्रभारी संदीप मोर ने बताया कि सव का पोस्टमार्टम कराने के लिए जिला अस्पताल में भेजा गया है जबकि परिजनों का आरोप है कि मुकेश को मारा गया है।

फोटो कैप्शन: 9 मई तावडू: 1 व 2 पानी के जोहड़ से मृतक के शव को निकालते हुए। पुलिस कार्यवाही करते हुए
Subscribe to my channel


