थाना निघासन पुलिस ने गोवंशीय पशुओं को काटकर मांस बेचने वाले 03 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

*जनपद खीरी दिनांक 09.05.2023*
पुलिस अधीक्षक महोदय खीरी, श्री गणेश प्रसाद साहा के निर्देशन व अपर पुलिस अधीक्षक महोदय के निकट पर्यवेक्षण में संपूर्ण जनपद में अपराध की रोकथाम व वांछित/वारंटी अभियक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत थाना निघासन पुलिस द्वारा आज दिनांक 09.05.2023 को मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि ग्राम पठाननपुरवा मजरा रकेहटी देहात के जंगल में नहर के पास कुछ व्यक्ति गोवंशीय पशुओं के मांस का विक्रय कर रहे हैं। इस सूचना पर त्वरित कार्यवाही करते हुए घटना में शामिल 03 अभियुक्त 1. जाबिर पुत्र नियाज अली 2. इनायत अली उर्फ छुटकन्ने पुत्र नियाज अली 3. मुस्तकीन पुत्र अब्बास खां निवासीगण ग्राम पठाननपुरवा मजरा रकेहटी देहात थाना निघासन जनपद खीरी को मौके पर गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारशुदा अभियुक्तों की जामा तलाशी से एक अदद खाल गोवंशीय, एक अदद लोहे का बांका व एक अदद कुल्हाड़ी की बरामदगी हुई है। जिनको कब्जा पुलिस में लिया गया। बरामद खाल के परीक्षण हेतु पशु चिकित्साधिकारी निघासन से सम्पर्क स्थापित कर मौके पर बुलाया गया। नमूना लेकर बरामदशुदा खाल को निर्जन स्थान पर जमीन में गडढा खोदकर दबाया गया। अभियुक्तों ने पूछताछ पर बताया है कि हम गोवंशीय पशुओं को काटकर उनका मांस बेचते हैं। सभी अभियुक्तों के विरूद्ध गोवध निवारण अधिनियम की धारा 3/5(क)/8, आई0पी0सी0 की धारा 429 व पशु क्रूरता अधिनियम की धारा 11(क) के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया है। नियमानुसार कार्यवाही कर जिला कारागार खीरी भेजा जा रहा है।
*गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण*
1. जाबिर पुत्र नियाज अली निवासी ग्राम पठाननपुरवा मजरा रकेहटी देहात थाना निघासन जनपद खीरी
2. इनायत अली उर्फ छुटकन्ने पुत्र नियाज अली निवासी ग्राम पठाननपुरवा मजरा रकेहटी देहात थाना निघासन जनपद खीरी
3. मुस्तकीन पुत्र अब्बास खां निवासी ग्राम पठाननपुरवा मजरा रकेहटी देहात थाना निघासन जनपद खीरी
*अभियुक्तगण से बरामदगी विवरण-*
एक अदद खाल गोवंशीय, एक अदद लोहे का बांका व एक अदद कुल्हाड़ी
*गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम का विवरण-*
1.व0उ0नि0 राममिलन यादव थाना निघासन
2. हे0का0 मो0 अली थाना निघासन
3. का0 योगेन्द्र सिंह थाना निघासन
4. का0 प्रशान्त तेवतिया थाना निघासन
5. का0 दिनेश कुमार थाना निघासन
Subscribe to my channel


