
ब्यूरो चीफ राजेश कुमार शर्मा की रिपोर्ट
तावडू 8 मई (नरेश मेहंदीरत्ता) उपमंडल के गांव खोरी खुर्द में आयोजित क्रिकेट लीग प्रतियोगिता का 7 माह बाद समापन हुआ, इस प्रतियोगिता में 14 टीमों ने भाग लिया समापन्न समारोह कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ कांग्रेसी नेता चौधरी प्रदीप खटाना ने भाग लिया और अपने को से 2 हजार रूपए की राशि आयोजकों को दी। यह जानकारी कार्यक्रम सहयोगी साजिद खान नदी।
प्रदीप खटाना ने अपने संबोधन में कहा कि बच्चों को पढ़ाई के साथ-साथ खेलों पर भी विशेष ध्यान देना चाहिए। खेल से स्वास्थ्य ठीक रहता है, खिलाड़ी का खेलों से शारीरिक व मानसिक विकास होता है इसलिए खेलों पर विशेष ध्यान देना चाहिए। उल्लेखनीय है कि खोरी क्रिकेट क्लब लीग मैच का शुभारंभ 23 अक्टूबर 2022 को हुआ था जिसका फाइनल मैच सुनारी रॉयल टीम व खोरी रेंजर्स टीम के बीच हुआ जिसमें प्रथम टीम सुनारी रॉयल व द्वितीय टीम खोरी रेंजर्स रही। इस प्रतियोगिता में खोरी रेंजर्स, छरवाड़ा डोयल, गुरनावट रेड बैंक, सुनारी रॉयल, खोरी क्रिकेट क्लब, के के आर जूनियर, खोरी स्टार ,खोरी जूनियर, खोरी सुपर किंग, खोरी केकेआर, रानियाकी किंग, पीके पोसवाल भिवाड़ी व सुनारी स्टार इस प्रतियोगिता में देवेंद्र व अरशद तथा यूनुस ने रैफरी का कार्य किया। वही प्रतियोगिता में प्रथम रहे सुनारी रॉयल टीम को ₹61000 वह द्वितीय स्थान पर रहे खोरी रेंजर्स टीम को ₹21000 इनाम दिया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के साथ लियाकत अली चेयरमैन अल्पसंख्यक, साजिद खान, इजहार आलम, अनिल, निजी सचिव नरेश कुमार,अरशद,देवेंद्र, तारीफ, जमसेद आदि लोग मौजूद रहे।

फोटो कैप्शन: 8 मई तावडू 2: तावडू में क्रिकेट प्रतियोगिता के दौरान मुख्य अतिथि का स्वागत करते हुए।
Subscribe to my channel


