Basti News पैकोलिया थाना क्षेत्र के तेनुआ गांव के मकान में लगी आग तीन लोग झुलसे
दूसरे समुदाय के लोगों पर आगजनी का आरोप, हिंदू नेताओं ने की कार्रवाई की मांग

ब्यूरो रिपोर्ट बस्ती
गांव के दूसरे समुदाय के लोगों पर आगजनी का आरोप, हिंदू नेताओं ने की कार्रवाई की मांग|
बस्ती के पैकोलिया थाना क्षेत्र के तेनुआ गांव में मकान जलाने का मामला सामने आया है।पीड़ित गंगाराम यादव का आरोप है कि दुश्मनी में रविवार की रात कुछ अल्पसंख्यक लोगों ने मकान में आग लगा दी। आग लगने से गंगाराम की पत्नी सावित्री देवी, पुत्र सुनील कुमार, चाचा तिलकराम गंभीर रूप से झुलसे गए। एक गाय और तीन भैंस भी आग की चपेट में आ गईं। झुलसे सभी को बस्ती मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया है।
मौके पर पहुंचे विश्व हिन्दू महासंघ जिलाध्यक्ष अखिलेश सिंह ने पीड़ितों से मामले की जानकारी ली। मौके पर उपस्थित सीओ हर्रैया एवं एसओ पैकोलिया से मामले की उच्च स्तरीय जांच कर आग लगाने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की मांग की। आग से घर का सामान, खाद्यान्न जलकर नष्ट हो गया है। पूरा परिवार खुले आसमान के नीचे जीने को मजबूर है।

विश्व हिन्दू महासंघ के विजय शंकर शुक्ल, महेश हिन्दुस्थानी, अमरजीत सिंह, बाबा जय प्रकाया दास, राजकुमार उर्फ मन्टू चौधरी, चन्द्रेश पाठक, सुखराम चौरसिया, राहुल कमलापुरी, श्यामलाल, राजेश कुमार, वीरेन्द्र सिंह, मार्कण्डेय पाण्डेय, संदीप मिश्रा, प्रिन्स पटेल, उपेन्द्र सिंह, अभिषेक, जयसिंह, आदि ने पीड़ित परिवार को ढाढस बधाया। कहा कि उनके साथ अन्याय नहीं होने पाएगा।
Subscribe to my channel


