कंटेनर ने मोटरसाइकिल सवार को मारी टक्कर पति घायल पत्नी की मौके पर हुई मौत

हरदोई से अजय कुमार की रिपोर्ट
बताते चले कि कोतवाली मल्लावां कन्नौज मार्ग ग्राम कल्याणपुर के पास तेज गति से कन्नौज की ओर से आ रहे कंटेनर ने मोटरसाइकिल सवार के टक्कर मार दी जिसमें सोनेलाल उम्र 27 वर्ष बुरी तरह से चोटहिल हो गया वही पास में खड़ी सोने की पत्नी पूजा देवी उम्र 25 वर्ष की मौके पर ही मृत्यु हो गई तेज गति के कारण पूजा को रौदता हुआ चला गया वही गंगा एक्सप्रेसवे के समीप ड्राइवर ने कंटेनर को छोड़कर फरार हो गया उधर जानकारी करने पर मालूम हुआ कि पूजा अपने पति सोनेलाल के साथ अपने मायके ग्राम महारजा पुर थाना बांगरमऊ में थी मंसूरपुर पूरनमऊ से होते हुए पति पत्नी ग्राम कल्याणपुर के पास मोटर साइकिल में हवा चेक करा रहे थे तभी कन्नौज की ओर से तेज गति से आ रहा कंटेनर ने खड़े दोनों पति पत्नियों को टक्कर मार दी जिसमें सोने लाल को चोटे आई वहीं पूजा देवी को रौदता हुआ चला गया जय देवी सनासी मडिया में अपने बड़े बहनोई प्रकाश रैदास के यहां जा रही थी मृतका पूजा की ससुराल भदेहरा थाना एफ 84 जनपद उन्नाव में बताई गई देखा जाए तो इस मार्ग पर कंटेनर डंपर बड़ी गाड़ियों का आवागमन अधिक हो चुका है जिसमें जिला अधिकारी से लेकर पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों तक कई बार घटना के बारे में बताया गया है कि आए दिन दुर्घटना हो रही है नन्हे मुन्ने बच्चे स्कूल जाने में घबराने लगे हैं परंतु जिला प्रशासन द्वारा अभी इस मार्ग पर स्पीड ब्रेकर नहीं बनवाए जा रहे हैं जिसका जीता जाता उदाहरण आए दिन डम्परोे एवं कंटेनर ओ से किसने किसी की मृत्यु जरूर होती है ऐसी स्थिति में ग्रामीणों ने जाम लगाने का कई बार प्रयास किया लेकिन स्थानीय पुलिस की सूझबूझ से जाम लगने नहीं दिया गया और परिजनों से बार-बार प्रभारी निरीक्षक शेषनाथ सिंह वार्तालाप करते हुए शव का पंचनामा कर शव कोकब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया।

Subscribe to my channel


