LIVE TVदेशधर्मराजस्थानराज्य

भजन संध्या पोस्टर का विमोचन

ब्यूरो चीफ डॉ राम दयाल भाटी बीकानेर

 

आर्ट ऑफ लिविंग के प्रणेता श्री श्री रविशंकर जी के जन्मदिवस पर दिनांक 13 मई 2023 को रविन्द्र रंगमंच पर आयोजित भजन संध्या के पोस्टर का विमोचन संभागीय आयुक्त डॉ नीरज के पवन द्वारा किया गया। इस भजन संध्या में सुप्रसिद्ध सुमेरू भजन गायक श्री योगेन्द्र शर्मा अपनी प्रस्तुति देंगे। श्री योगेन्द्र शर्मा मंदसौर (म. प्र.) से पधार रहे हैं। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि संभागीय आयुक्त डॉ नीरज के पवन तथा विशिष्ट अतिथि लालेश्वर महादेव मंदिर के अधिष्ठाता स्वामी विमर्शानंद गिरी जी होंगे। आर्ट ऑफ लिविंग के स्टेट टीचर्स कोआर्डिनेटर मनीष गंगल ने बताया कि इस भजन संध्या में प्रवेश निशुल्क है। रोटरी क्लब बीकानेर रायल्स, लायन्स क्लब,पंजाबी समाज संस्था, जयनारायण व्यास कॉलोनी, भारत विकास परिषद बीकानेर नगर इकाई, अप्रतिम क्लब, मैडिकल प्रैक्टीशनर सोसाइटी तथा अग्रवाल चेतना समिति इस कार्यक्रम की सहभागी संस्थाएँ हैं।

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button