इलाके की कायाकल्प करने के लिए सात मई को गहली में होगा जनसम्मान समारोह
सभी तैयारियां पूरी: सिकंदर गहली

ब्यूरो चीफ सतीश कुमार महेंद्रगढ़ हरियाणा
नारनौल। गांव गहली में सात मई को जन सम्मान समारोह को भव्य बनाने के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इसमें प्रदेश के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला बतौर मुख्य अतिथि भाग लेंगे तथा उनके द्वारा करवाए गए विकास कार्यों के लिए न केवल गांव गहली, अपितु आसपास की ग्राम पंचायतों द्वारा उनका सम्मान किया जाएगा। यह जानकारी जनसम्मान समारोह के आयोजक एवं जजपा के जिला प्रवक्ता सिकंदर गहली ने दी। वह दोपहर को रेवाड़ी रोड स्थित अपार होटल में पत्रकारवार्ता में बोल रहे थे। इस मौके पर सिकंदर गहली ने बताया कि डिप्टी सीएम इस दौरान क्षेत्र में किए गए विकास कार्यों का शिलान्यास व उद्घाटन भी करेंगे। इस सभा को सफल बनाने के लिए जजपा पार्टी के सभी पदाधिकारी व कार्यकर्ता एकजुटता से जुटे हुए हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा-जजपा गठबंधन सरकार में दक्षिणी हरियाणा की कायाकल्प हुई है। पहले जहां टूटी-फूटी सड़कें होती थी, वहीं अब प्रदेश के अंतिम छोर पर स्थित जिला महेंद्रगढ़ को भी सिक्स लेन नेशनल हाईवे से जोड़ दिया गया है। मेडिकल कॉलेज की स्थापना हुई है। लाजिस्टिक हब के साथ-साथ डिप्टी सीएम दुष्यंत सिंह चौटाला ने एक इंडस्ट्रीयल पार्क भी मंजूर कर दिया है और यह सारे कार्य करवाने में डिप्टी सीएम दुष्यंत सिंह चौटाला का बहुत बड़ा योगदान है। जनता उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला का आभार जताने के लिए गांव गहली की जनसभा में उमड़ेगी। जजपा जिला अध्यक्ष तेजप्रकाश यादव ने कहा कि जिला प्रवक्ता सिकंदर गहली के नेतृत्व में यह जन सम्मान सभा आयोजित की जा रही है। पार्टी से जुड़े पदाधिकारी व कार्यकर्ता इस सभा में अपनी उपस्थिति दर्ज करवाएंगे।

जन नायक जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष एडवोकेट तेजप्रकाश यादव ने कहा कि सात मई का जन सम्मान समारोह को लेकर लोगों में भारी जोश एवं उत्साह बना हुआ है तथा यह समारोह उपस्थिति के लिहाज से बेहद सफल रहेगा। उन्होंने जजपा के साथ-साथ आमजन एवं आसपास की ग्राम पंचायतों से भी इस कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की। इस मौके पर प्रदेश सचिव अशोक सैनी, जाट महासभा के प्रधान विजयपाल एडवोकेट, हलका अध्यक्ष सुरेंद्र पटीकरा, हजारी लाल लंबौरा, रामकुमार मकसूसपुरिया, डा. मनीष शर्मा, नगर पार्षद संदीप भांखर, पार्षद प्रतिनिधि सुमेर कांडा, अजय एडवोकेट, कार्यालय सचिव वीरेंद्र घाटासेर, विजय छिलरो, धर्मबीर यादव, एडवोकेट प्रमोद ताखर, बिल्लू बापड़ोली, विष्णु सरपंच, नवीन राव, जसवंत यादव सरपंच, मनीष शर्मा, सतपाल यादव, बहादुर नांगलिया, संजय यादव, दीपक यादव, प्रवीण व कृष्ण यादव आदि मौजूद थे।
Subscribe to my channel


