LIVE TVउत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़राजनीति

नगर निकायों का शांतिपूर्ण ढंग से हुआ मतदान जिले में 55.13% हुआ मतदान

संवाददाता मोनू शर्मा जालौन 

 

उरई (जालौन) नगर पंचायत एट में सुबह से ही बड़ी संख्या में युवाओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया और सबसे ज्यादा महिलाओं ने हिस्सा लिया हालांकि 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके और प्रथम बार अपने मत का प्रयोग किया जिसमें बताया कि अब मुझे अपने मत का अधिकार मिला है 4 मई गुरुवार को मतदान केंद्रों पर सुबह के समय ही भीड़भाड़ देखने को मिली इसके बाद दोपहर के समय कम संख्या में लोग पहुचे हालांकि आज के दिन शादी समारोह ज्यादा थे जिसके चलते सुबह ही सबसे अधिक वोट डाले गए। वही जिलाधिकारी जालौन और पुलिस अधीक्षक जालौन ने निरीक्षण के साथ चुनाव व्यवस्था की पलपल की अपडेट लेते रहे।

कई बूथों पर महिलाएं निराश लौटी।

नगर पंचायत एट में बूथ 4 व 5 पर महिलाओं के नाम मे गड़बड़ी होने के कारण वह अपने मत का प्रयोग नही कर पाई जिसमे एक महिला निर्मला ने बताया कि पिछले वर्षों चुनाव हुए थे जिसमें निर्मला के नाम से अपना वोट डाला था लेकिन अब बिना वोट के घर लौटना पड़ा।

बूढे बुजुर्गो ने किया अपने मत का मतदान

नगर पंचायत एट में सुबह से युवाओं की भीड़भाड़ रही इसके बाद बुजुर्गों ने बड़ी संख्या में वोट डाला वही नगर पालिका परिषद उरई- 50.27%, नगर पालिका परिषद कालपी- 52.88%, नगर पालिका परिषद कोंच-61.20%, नगर पालिका परिषद जालौन-59.80%, नगर पंचायत ऊमरी- 66.35%, नगर पंचायत एट- 55.55%, नगर पंचायत कदौरा- 64.15 %, नगर पंचायत कोटरा-61.81%, नगर पंचायत नदीगांव- 71.51%, नगर पंचायत माधौगढ़- 59.25%, नगर पंचायत रामपुरा-53.96 % मतदान हुआ

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button