LIVE TVब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराजस्थान

तिजारा विधायक संदीप यादव ने महंगाई राहत कैम्प  में लाभार्थियों को कार्ड भी वितरित किए और मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के जन्मदिन का जश्न मनाया

ब्यूरो चीफ मुकेश कुमार शर्मा अलवर राजस्थान

 

तिजारा विधायक संदीप यादव राज्य सरकार के द्वारा आयोजित पंचायत समिति तिजारा के ग्राम शाहबाद के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में महंगाई राहत कैम्प में पहुँचे। इस दौरान विधायक यादव ने सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी लोगों को दी एवं योजनाओं का रजिस्ट्रेशन करवाकर लाभ लेने की बात कही व विधायक ने कैम्प में लाभार्थियों को कार्ड भी वितरित किए।

 

साथ ही विधायक संदीप यादव के नेतृत्व में तिजारा में राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के जन्मदिन के अवसर पर केक काटकर मुख्यमंत्री का जन्मदिन मनाया। इस दौरान उपखण्ड अधिकारी महेंद्र यादव, तहसीलदार बंसन्त कुमार, नगर पालिका चेयरमैन झब्बूराम सैनी, तिजारा प्रभारी दिनेश रावत, टपूकड़ा ब्लॉक अध्यक्ष अख्तर खान, तिजारा ब्लॉक अध्यक्ष धर्मपाल गुर्जर, सरपंच रामनिवास यादव, मंडी उपाध्यक्ष जेपी यादव, पार्षद योगेश सैनी, बिसम्बर सैनी, राजेश कसाना, लक्किराम यादव, अशोक सैनी, अजय कुमार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी व कैम्प में भारी संख्या में पंचायत के लोग उपस्थित रहे।

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button