LIVE TVब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेश

जवासा और जारड़ा के बीच हुआ सड़क हादसा

संवाददाता,, दशरथ माली चचोर,,

 

जिला नीमच। मध्य प्रदेश। जारड़ा और जवासा के बीच एक बाइक को बचाने के चक्कर में तूफान खाई में गिरी। जिसमें 18 व्यक्ति घायल हुए हैं ।नीमच सिटी थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले जवासा और जारड़ा के बीच एक भीषण सड़क हादसा हुआ है हादसे में लगभग 18 व्यक्ति और बच्चे घायल हुए हैं ।जिला चिकित्सालय से मिली जानकारी के अनुसार जारडा और जवासा के बीच यह सड़क हादसा एक मोटरसाइकिल को बचाने के दौरान हुआ है। जिससे तूफान पलट गई तूफान में सवार सभी लोगों को नीमच सिविल हॉस्पिटल में उपचार ले जाया गया है। नीमच मंदसौर जिले के अंतर्गत आने वाले सभी 18 लोग व बच्चे घायल हुए हैं ।बताया जा रहा है कि मंदसौर जिले के शामगढ़ के पास बबुनिया गांव से शादी हो जाने के बाद एक लड़की को लेने जवासा जा रहे थे इसी दौरान यह सड़क हादसा हो गया है। फिलहाल सभी घायलों को नीमच जिला अस्पताल में उपचार जारी है

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button