LIVE TVब्रेकिंग न्यूज़स्वास्थ्यहरियाणा

डॉ जयकृष्ण आभीर जी ने टीबी से जूझ रहे 130 निक्षय रोगियों को प्रोटीन युक्त किट उपलब्ध करवाने वाली वैन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया

ब्यूरो चीफ सतीश कुमार की रिपोर्ट 

 

आज माननीय डॉ जयकृष्ण आभीर जी ने टीबी से जूझ रहे 130 निक्षय रोगियों को प्रोटीन युक्त किट उपलब्ध करवाने वाली वैन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया जिसे डाक्टर्स की टीम द्वारा जिले के सभी रोगियों को भिजवाया जायेगा। निक्षय मित्रों की मदद की कड़ी में जयंत -जतिन का छठा महीना,ममाज टीम की ओर से पांचवा महीना, stamp वैडर्स की तरफ से चौथा और डॉ ज्योति आभीर की ओर से तीसरा मदद का महीना रहेगा। इस अवसर पर नगरपालिका विश्राम गृह पर उनके साथ समस्त ममाज टीम और समाजसेवी संस्थाओं के प्रतिनिधि उपस्थित रहे। मिशन महेन्द्रगढ़ अपना जल अभियान प्रणेता डॉ जयकृष्ण आभीर ने ममाज टीम द्वारा किए जा रहे सामाजिक सेवा कार्यों की खुलकर प्रशंसा की, सभी सेवाकार्यों की पूर्ण समीक्षा की एवं आगे भी सभी सदस्यों द्वारा अपना कार्य निर्बाध रूप से बिना किसी अहंकार व दिखावे के करने की बात कही और ममाज टीम का हौसला बढ़ाया। इस अवसर पर उपस्थित ममाज टीम सदस्यों व समाजसेवी संस्थाओं के प्रतिनिधियों द्वारा सर का भव्य स्वागत व अभिनन्दन किया गया।

Satish Kumar

Beauro Chief Mahendragarh Haryana

Satish Kumar

Beauro Chief Mahendragarh Haryana

Related Articles

Back to top button