LIVE TVब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराजस्थान

बीजेपी का काम चुनी हुई सरकारों को गिराने का राजस्थान में यह एजेंडा हमने फेल किया : गहलोत

ब्यूरो चीफ सतीश कुमार 

 

खबरची ✍️
गहलोत ने कहा कि राजस्थान में राइट टू हेल्थ बिल लागू किया गया। इसे पूरे देश में लागू करना चाहिए। हमने परिवार की महिला को मुखिया बनाया है। एक करोड़ 30 लाख से ज्यादा महिलाओं को स्मार्ट फोन दे रहे हैं। इससे महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा मिलेगा।

जयपुर। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत सोमवार को कांग्रेस प्रत्याशियों के समर्थन में चुनाव प्रचार करने दो दिवसीय दौरे पर कर्नाटक पहुंचे। गहलोत ने बेंगलुरू में प्रेस कॉन्फ्रेंस में बीजेपी पर निशाना साधते हुए देश को गुमराह करने का आरोप लगाया। गहलोत ने कहा कि दो करोड़ रोजगार देने और 15 लाख रुपए देने का इनका वादा जुमला था। बीजेपी का काम सिर्फ चुनी हुई सरकारों को गिराने का है, लेकिन राजस्थान में इनका यह एजेंडा हमने फेल कर दिया और इस साजिश में बीजेपी का पैसा भी डूब गया। टू-जी स्पेक्ट्रम और कोलगेट घोटाला यूपीए सरकार को बदनाम करने का षडयंत्र था। केजरीवाल, अन्ना हजारे और बीजेपी-आरएसएस ने यूपीए सरकार को बदनाम किया। समान नागरिक संहिता के वादे पर मुख्यमंत्री ने कहा कि यह तो आएसएस-बीजेपी का एजेंडा है।

Satish Kumar

Beauro Chief Mahendragarh Haryana

Satish Kumar

Beauro Chief Mahendragarh Haryana

Related Articles

Back to top button