
ब्यूरो चीफ मुकेश कुमार शर्मा अलवर राजस्थान
तिजारा विधायक संदीप यादव ने ग्राम थड़ा मोड़ से थड़ा ग्राम की ओर जाने वाली सड़क का बीड़ा के अधिकारियों के साथ निरीक्षण किया। उक्त सड़क का निर्माण बीड़ा के द्वारा करवाया जा रहा है जिसका निर्माण कार्य राशि 1.92 करोड़ रुपये हैं जिसमे सड़क का चौड़ाईकरण, सौन्दर्यकरन व दोनों तरफ इंटरलॉकिंग का कार्य किया जा रहा है। विधायक ने इस दौरान कार्य की गुणवत्ता के बारे में बीड़ा के अधिकारियों के जानकारी जुटाई व बिल्कुल नियमानुसार कार्य करने की बात कही। इस दौरान अधिशाषी अभियंता सुनील विरमानी, सहायक अभियंता शंकर सिंह नरुका, कनिष्ठ अभियंता सद्दाम खान, पार्षद संजय करहाणा, तोलाराम, लोकेश समाजसेवी, बसन्त कुमार, ठेकेदार प्रवीण नरुका, सचिन राजपूत सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Subscribe to my channel


