LIVE TVराजस्थानराज्यस्वास्थ्य

होम्योपैथि वेबसाइट का लोकार्पण कोडमदेसर भैरू नाथ मंदिर में

ब्यूरो चीफ डॉ राम दयाल भाटी बीकानेर

बीकानेर न्यूज़।होम्योपैथि वेबसाइट का लोकार्पण कोडमदेसर भैरू नाथ मंदिर में आखा तीज के पर्व पर होम्योपैथिक वेबसाइट का लोकार्पण निज मंदिर के प्रांगण में किया गया । इस अवसर पर समाजसेवीका का ममता व्यास सुमन जोशी मरुधर विकास मंच के अध्यक्ष रामजीवन व्यास , अनिल पारीक,इंजी. नितेश पारीक ,सोफ्टवेयर डवलपर बटुक पारीक ,युवराज व्यास । वेबसाइट की प्रायोजक डॉ. मनाली व्यास ने उपस्थित बंधुओं को संबोधित करते हुए बताया कि बीकानेर जिले की अंतरराष्ट्रीय स्तर की वेबसाइट का आज हमारे कुल देवता भैरू नाथ के मंदिर में किया जा रहा है इस वेबसाइट के द्वारा होम्योपैथी के संबंधित जानकारी एवं किस समय कौन सी दवाई लेनी है और किस किस रोग की कौन-कौन सी दवाई है उस सब की जानकारी इस वेबसाइट के माध्यम से मरीजों को मिलेगी । मरुधरा विकास मंच के अध्यक्ष रामजीवन व्यास ने वेबसाइट का लोकार्पण करते हुए कहा कि डॉक्टर मनाली व्यास ने कोरोना के समय में होम्योपैथी की दवा देकर जो मरीजो सेवा की है वह अतुलनीय है इस सेवा के माध्यम से कोरोना से मरीजों को काफी राहत मिली ।

समाजसेवी अनिल जोशी ने वेबसाइट की तारीफ करते हुए कहा कि इस वक्त डॉ.मनाली व्यास झुंझुनू में अपनी सेवाएं दे रही है तथा ऑनलाइन के माध्यम से भी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर होम्योपैथि का रामबाण इलाज हो रहा है तथा मरीजो को भैजी जा रही है ।इजी. नितेश पारीक ने भी इस अवसर पर उपस्थित सभी बन्धुओ को होम्योपैथिक इलाज कराने की सलाह दी । युवराज व्यास और बट्टू पारीक ने भैरवनाथ बाबा के असीम कृपा बतायी । कार्यक्रम के अंत में सुमन जोशी ने उपस्थित सभी का आभार व्यक्त किया और कहा कि आप लोगों ने अखातीज के अवसर पर कोडमदेसर आकर लोकार्पण समारोह मे भाग लिया है ।

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button