मेहंदवास में जैकपोट कोचिंग संस्थान का हुआ शुभारंभ

रिपोर्ट- दिनेश कुमार शर्मा
फागी न्यूज़: लोकेशन- मेहंदवास
फागी उपखंड क्षेत्र के ग्राम पंचायत मेहंदवास में आज महाराणा आदर्श विद्या मंदिर में जैकपोट कोचिंग संस्थान का उद्घाटन विधि-विधान अनुसार मां सरस्वती की पूजा अर्चना कर ग्राम पंचायत सरपंच हरबगस चौधरी के कर कमलों द्वारा फीता काटकर कोचिंग संस्थान का शुभारंभ किया गया! सरपंच चौधरी ने बताया कि हमारे पंचायत क्षेत्र मेहंदवास में कोचिंग संस्थान खुलने से बच्चों को पढ़ाई में सुविधा मिलेगी!कोचिंग के लिए दूसरे गांव में नहीं जाना पड़ेगा! यहां पर आसपास के गांव कुडली, घटियाली गोपालपुरा कांस्या, नारीखेड़ा, मेहंदवास,चावंडिया बस्सी, डालनिया से भी छात्र-छात्राएं कोचिंग के लिए यहांआ रहे हैं सरपंच चौधरी ने शिक्षक पीयूष चौधरी व सुनील शर्मा का आभार व्यक्त किया! कोचिंग संस्थान के संचालक सोनू जांगिड़ ने बताया कि हमारे कोचिंग संस्थान पर प्री BSTC, P.T.E.T, C.E.T, Raj.POLICE सभी परीक्षाओं की तैयारी अनुभवी शिक्षकों द्वारा करवाई जा रही है हमारे कोचिंग संस्थान का परीक्षा परिणाम हमेशा 100% रहा है! कोचिंग संस्थान के शुभारंभ में छात्रों के साथ उनके अभिभावक एवं गांव के गणमान्य नागरिक भी उपस्थित रहे!

Subscribe to my channel


