LIVE TVदेशधर्मराज्य

भगवान परशुराम जयंती पर श्री गौड़ ब्राह्मण सभा के तत्वाधान में होंगे दो दिवसीय कार्यक्रम

ब्यूरो चीफ सतीश कुमार महेंद्रगढ़ हरियाणा

 

*नारनौल:* भगवान परशुराम के अवतरण दिवस अक्षय तृतीया पर श्री गौड़ ब्राह्मण सभा 22 अप्रेल व 23 अप्रेल को दो दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन करेगी।

आज श्री गौड़ ब्राह्मण सभा के प्रांगण में सभा के प्रधान राकेश महता एडवोकेट की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में इस बारे निर्णय लिए गए।

सभा के महासचिव कृष्ण कुमार शर्मा ठेकेदार ने बताया कि भगवान श्री परशुराम जन्मोत्सव अक्षय तृतीया तदनुसार 22 अप्रेल 2023 को है। इस दिन प्रातः 5 बजे सभा भवन से प्रभात फेरी नगर में कीर्तन करते हुए सभा भवन में पहुंचेगी। नगर कीर्तन के पश्चात सभा भवन में प्रातः 8 बजे हवन का आयोजन किया जाएगा। इसके बाद प्रसाद का कार्यक्रम रहेगा। उन्होंने बताया कि दिनांक 23 अप्रेल रविवार को प्रातः 10 बजे से भगवान परशुराम जी की भव्य शोभा यात्रा सभा भवन से प्रारम्भ होकर, शहर के मुख्य मार्गों से होती हुई सभा भवन में पहुंचेगी। उन्होंने बताया की यह सब कार्यक्रम श्री गौड़ ब्राह्मण सभा के तत्वाधान में आयोजित होंगे, जिसमें समस्त विप्र बन्धु अपना अपना सहयोग देंगे। उन्होंने बताया की इस अवसर पर शहर में बैनर व तोरण द्वार भी लगाए जाएंगे।

प्रधान राकेश महता ने कहा कि भगवान श्री परशुराम जो श्री हरि विष्णु के छठे अवतार के रूप में पृथ्वी पर अवतरित हुए थे। उन्होंने कहा कि भगवान परशुराम का जीवन सैदव सामाजिक कुरीतियों के खात्मे के लिए रहा। उन्होंने इस पृथ्वी को 21 बार आतताइयों से मुक्त किया। सभा प्रधान ने बताया कि 22 अप्रेल को हरियाणा में उप पुलिस अधीक्षक के पद पर चयनित तरुण शर्मा को सम्मानित भी किया जाएगा। तरुण शर्मा सभा के कॉलिजियम सदस्य देवेंद्र शर्मा के सुपुत्र हैं।

बैठक में कार्यकारिणी और कॉलिजियम सदस्य व समाज के अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

Satish Kumar

Beauro Chief Mahendragarh Haryana

Satish Kumar

Beauro Chief Mahendragarh Haryana

Related Articles

Back to top button