राजनीति

BJP-RSS को गो प्रेम नहीं है, भूमि प्रेम है – दिग्विजय सिंह

जिला संवाददाता करण सिंह ठाकुर

गुना। मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और राज्यसभा सदस्य दिग्विजय सिंह ने शनिवार को गुना दौरे पर पहुंचे। यहा उन्होंने मीडिया से चर्चा करते हुए भाजपा और आरएसएस पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि गोशाला पर आरएसएस की संस्थाओं ने कब्जा कर रखा है। गो प्रेम नहीं है, भूमि प्रेम है।

पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने कहा कि गुना की गोशाला का प्रकरण आप सब जानते ही हैं। गोशाला पर आरएसएस की संस्थाओं ने कब्जा कर रखा है। ये संघीय और भाजपा का गो प्रेम नहीं है, भूमि प्रेम है। इसलिए 100 करोड़ की कीमती जमीन गुना की गुपचुप 48 लाख में दे दी गई। गोवंश कहां जाएगी। ये गो प्रेम है आरएसएस का, विश्व हिंदू परिषद का और भाजपा का, इसकी लड़ाई हम लड़ेंगे। गोशाला की ये जमीन नहीं जा सकती है उनके पास। उनका अधिकार नहीं है, जनता का अधिकार है।

दिग्विजय सिंह ने पूछा कि लीज किसने दी थी इनको, किसकी सरकार ने, कांग्रेस की सरकार ने जो लीज दी, उसे समाप्त करके आरएसएस की संस्था को गुपचुप रजिस्ट्री कर दी। सिंह ने कहा, रजिस्ट्री की कॉपी है उनके पास। कांग्रेस पाटी गो सेवा के लिए हाईकोर्ट-सुप्रीम कोर्ट जाएगी, इसे निरस्त कराएंगे। कांग्रेस पार्टी राष्ट्रीय स्तर पर इसको मुद्दा बनाएगी। जो लोग धर्म के नाम पर लोगों को बांट रहे हैं, हिंसा फैला रहे हैं उनको उजागर करेंगे। दिग्विजय सिंह ने सदन की कार्यवाही को लेकर भाजपा सरकार पर तंज कसा। उन्होंने कहा, मैं विधानसभा में हूं, लोकसभा में हूं या राज्यसभा में हूं, मैंने नहीं देखा की सत्ता पक्ष सदन नहीं चलने दे रहा। दिव्यांगों (विकलांगों) को मेरी सरकार में आरक्षण दिया गया था। अब भाजपा की सरकार आरक्षण नहीं दे रही है। भूतवूर्व सैनिकों को भी आरक्षण नहीं दिया जा रहा है।

Vikas Annotiya

Beauro Chief District - Guna Madhya Pradesh

Vikas Annotiya

Beauro Chief District - Guna Madhya Pradesh

Related Articles

Back to top button