टीचर कर रहे बच्चों की पढ़ाई के साथ खिलवाड़ पेपर नजदीक के बावजूद भी टीचर को फिर भी नहीं है बच्चों की भविष्य की चिंता*
बस्ती टाइम 24 न्यूज़ नर्मदापुरम जिला ब्यूरो चीफ रिपोर्टर हीरालाल गढ़वाल की खास रिपोर्ट

*बस्ती टाइम 24 न्यूज़ नर्मदापुरम जिला ब्यूरो चीफ रिपोर्टर हीरालाल गढ़वाल की खास रिपोर्ट*
नर्मदापुरम/ बनखेड़ी नियमित शिक्षकों का स्कूल पहुंचने का नहीं है कोई टाइम फिक्स, 60, हजार से ऊपर लेते हैं पेमेंट 60 मिनट भी नहीं रूकते हैं स्कूल में संकुल में कार्य का रोज बनाते हैं बहाना
आज से 1 वर्ष पूर्व तक प्राचार्य एम एस गोहिया के संचालन में चलने वाला हाई स्कूल महुआखेड़ा खुर्द आज अपनी दुर्दशा और कुप्रबंधन पर आंसू बहा रहा है। अतिथियों के भरोसे चल रहा हाई स्कूल महुआखेड़ा खुर्द की हालत बद से बदतर होती जा रही है। 60 हजार से ऊपर पगार लेने 60 मिनट भी स्कूल में नहीं रुकना चाहते। वहीं हाई स्कूल में 4 अतिथि शिक्षक सेवाएं दे रहे हैं । जो कि नियमित समय से शिक्षकों के पहले स्कूल पहुंच जाते हैं। यदि स्कूल पहुंचने में अतिथि शिक्षक 5 मिनट भी लेट हो जाएं तो उनकी प्राचार्य द्वारा अनुपस्थिति लगा दी जाती है । वहाँ नियमित शिक्षक रोज विलंब समय से पहुंचते हैं लेकिन प्राचार्य द्वारा उनका बचाव करते हुए संकुल में काम है इसलिए लेट हो जाते हैं बता दिया जाता है कि। अतिथि शिक्षकों के साथ भेदभाव कर जमकर शोषण किया जा रहा है।
महुआखेड़ा खुर्द में पदस्थ प्राचार्य राजकुमार पाली पूर्व में भी विवाद में रह चुके हैं। प्राचार्य राजकुमार पाली शासकीय कन्या हायर सेकेडरी स्कूल के तत्कालीन प्राचार्य बीआर सोनी प्राचार्य के समय जांच भी चली थी जो कि ठंडे बस्ते में पड़ी है। महुआखेड़ा खुर्द में प्राचार्य के पद पर राजकुमार पाली हैं। जो स्वयं ही स्कूल समय पर नहीं पहुंचते है आए दिन संकुल का बहाना या खेल प्रतिस्पर्धा को बहाना बनाकर नोकरी का समय काट रहे हैं। शुक्रवार को 11.40 पर देरी से पहुंचे शिक्षक के बारे में जब संकुल प्राचार्य प्रभु दयाल शर्मा से जानकारी चाही तो उन्हें जानकारी ही नहीं थी । इससे बनखेड़ी
स्पष्ट होता है कि नियमित शिक्षक देर से आए और संकुल का बहाना बनाकर अपने आप को सुरक्षित कर लेते हैं वही 7 हजार रुपए में सेवा देने वाले अतिथि शिक्षकों के साथ इनके द्वारा इस प्रकार का व्यवहार करना इन शिक्षकों की मानसिकता को उजागर करता है। महिला शिक्षिका ने बताया कि महिला टॉयलेट में ताला डाल दिया गया है । जिसने महिला शिक्षिकाओं को बहुत ही असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। स्कूल की समस्या को लेकर कई बार ग्राम के सक्रिय सदस्य दुर्गेश राजपूत ने भी ध्यान कर्षण कराया है। लेकिन विभाग ने इस ओर अभी तक कोई कार्यवाही नहीं हुई है
इनका कहना है
*नियमित शिक्षकों लेट पहुंचने की मेरे पास कोई जानकारी नहीं है। देखता हूं क्या कारण है*
*प्रभु दयाल शर्मा, संकुल प्राचार्य कन्या हाई सेकेंडरी स्कूल*,
Subscribe to my channel


