माधोगढ़ कोतवाली क्षेत्र में दिनदहाड़े हुई 19 वर्षीय युवती के अपहरण की घटना

रिपोर्टर मोनू शर्मा की रिपोर्ट
जालौन में सनसनीखेज की अपहरण की वारदात सामने आई है। जहां स्टेट बैंक की मित्र शाखा में कार्यरत एक 19 वर्षीय युवती को कार सवार युवकों ने अगवा कर लिया। अपहरण की इस वारदात से इलाके में हड़कंप मच गया। घटना की जानकारी मिलते ही एसपी समेत महकमे के आलाधिकारी मौके पर पहुंचे और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे की मदद से मामले की जांच में जुट गये हैं।

मामला माधौगढ़ कोतवाली क्षेत्र का है। जहां के चितौरा गांव की रहने वाली साधना सिंह माधौगढ़ स्थित स्टेट बैंक के ग्राहक सेवा केंद्र पर प्राइवेट नौकरी करती थी। सुबह के वक्त वह स्टेट बैंक ग्राहक सेवा केंद्र में नौकरी करने के लिए घर से निकली हुई थी, जैसे ही वह अपने गांव से आगे पहुंची, तभी कार सवार अज्ञात बदमाशों ने उसको रास्ते से अगवा कर लिया। इस घटना के बारे में तब जानकारी हुई जब अगवा युवती की मौसी ने घर परिवार के लोगों को जानकारी दी, क्योंकि घटना के वक्त युवती अपनी मौसी से बात कर रही थी, दिनदहाड़े हुए युवती के अपहरण की जानकारी से इलाके में हड़कंप मच गया। जानकारी मिलते ही जालौन के पुलिस अधीक्षक डॉ ईरज राजा माधौगढ़ पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की जांच में जुट गई। पुलिस अधीक्षक ने घटनास्थल का निरीक्षण किया, जहां पर युवती का बैग भी मिला, जिसको पुलिस ने अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

वहीं जालौन के पुलिस अधीक्षक डॉ ईरज राजा का कहना है कि परिजनों की माध्यम से युवती के अगवा होने की सूचना मिली उन्होंने बताया कि सारे इलेक्ट्रॉनिक्स उपकरण तथा आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे की मदद से सबूत जुटाने का प्रयास किया जा रहा है।जल्द ही अपहरणकर्ताओं को गिरफ्तार कर युवती को सकुशल बरामद कर लिया जाएगा, फिलहाल टीमें बना दी हैं जो मामले की जांच में जुटी है, वहीं उन्होंने बताया जा रहा है कि इस घटना के 12 दिन पहले युवती के पिता पॉक्सो एक्ट के मामले में जेल गए हैं उस मामले को भी नजर में रखते हुए मामले की जांच की जा रही है।

Subscribe to my channel


