
ब्यूरो चीफ सतीश कुमार की रिपोर्ट
आज गुप्त सूचना के आधार पर नि. सुनील कुमार मुख्यमंत्री उडनदस्ता रेवाडी व नि. नीरज कुमार, उप.नि.हरिप्रकाश खाद्य एवं सुरक्षा अधिकारी अटेली जिला महिंद्रगढ़ की संयुक्त टीम द्वारा गांव राता खुर्द थाना अटेली में सतपाल पुत्र धर्मपाल डिपो होल्डर के सरकारी राशन डिपो पर रेड की गई।
निरीक्षण के दौरान राशन डिपो पर गेंहू व अन्य सामान का स्टाॅक चैक किया गया। चैकिंग के दौरान पी.ओ.एस मशीन न. 108400600038 के रिकाॅर्ड अनुसार 4 क्विंटल 25 किलोग्राम गेंहू , 8 किवंटल 37 किलोग्राम बाजरा कम पाया गया ! जिस पर नि. नीरज कुमार द्वारा डिपो होल्डर सतपाल पुत्र धर्मपाल निवासी राता खुर्द के खिलाफ सरकारी राशन के गबन को लेकर पीडीएस कन्ट्रोल आर्डर व आवश्यक वस्तु अधिनियम 07-10-.55 के नियम व शर्तो की अवहेलना पर *अभियोग अंकित करने के लिए एक लिखित शिकायत थाना अटेली दी गयी है। जिस पर कार्यवाही जारी है।

Subscribe to my channel


