
ब्यूरो चीफ सतीश कुमार की रिपोर्ट
अटेली मण्डी 16/02/2023
नूतन ज्योति हाई स्कूल में वीरवार को गुडलक और विदाई पार्टी हुई। इसमें कक्षा नौ के छात्रों ने दसवीं के छात्रों को सम्मान देकर हंसी खुशी खुशी विदा किया। पार्टी का मंच संचालन अँग्रेजी अध्यापक सतीश कुमार और नोवी कक्षा के मनीष कुमार ने किया ।दसवीं कक्षा के विवेक बॉस की सरस्वती वंदना से पार्टी का शुभारंभ हुआ। दसवीं कक्षा के छात्र दिपाँशु ओर लोकेश द्वारा उनके अनुभवों को व्यक्त किया । नौवीं कक्षा की ओर से अध्यापक और सीनियर्स के लिए कुछ पहेलियाँ,शायरी,गीत,डांस जैसे कार्यक्रम से पार्टी को मधुर बना दिया। संस्कृत के अध्यापक भूपेंद्र के द्वारा विद्यार्थियों को संस्कृत श्लोकों के जरिए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की । प्रंबधक संजय कौशिक ने बच्चों को स्मृति चिन्ह भेंट कर उनको बताया कि जीवन मे सत कर्म कर जीवन को उज्जवल बनाए। प्राचार्या अंजलि कौशिक ने स्पीच के माध्यम से बच्चों को आशीर्वाद दिया। पार्टी के ग़मगीन माहौल को सुधारते हुए अँग्रेजी अध्यापक सतीश कुमार ने बच्चों को अपनी कविता ( जब हमारे 40 नंबर आया करते ) के जरिए खूब ठहाके लगवाये । बच्चों ने जलपान के साथ खूब नाच गान कर पार्टी में आनंद लिया। कार्यक्रम के अंत नोवीँ कक्षा के बच्चों ने (मुबारक हो तुमको विदाई तुम्हारी बड़ी ही करुण है जुदाई तुम्हारी ) गा कर सभी कि आंखे नम कर दी। इस अवसर पर अध्यापक रामसिंह, मनीष,प्रमोद,रीना,सुलेखाऔर मधु मौजूद थे।

Subscribe to my channel


