LIVE TVअपराधराज्य

घर में बने गोदाम से मिला सरकारी राशन, सीएम फ्लाइंग और खाद्य आपूर्ति विभाग ने की रेड

मंढ़ाना और कोजिन्दा गांव के डिपो पर भी डाली रेड

 

महेंद्रगढ़ से ब्यूरो चीफ सतीश कुमार की रिपोर्ट 

नारनौल। सीएम फ्लाइंग रेवाड़ी और खाद्य आपूर्ति विभाग की टीम ने नारनौल के पटिकरा गांव में एक घर में बने गोदाम में सरकारी राशन पकड़ा है। जांच जारी है। जानकारी के अनुसार मंढ़ाना और कोजिन्दा गांव के डिपो पर रेड डाली गई है। मंढ़ाना के डिपो संचालक महावीर के खिलाफ़ थाना शहर नारनौल में मामला दर्ज करवाया गया है , वहीं अन्य दोनों डिपो संचालकों के खिलाफ भी दस्ते की कार्यवाही जारी है।
सीएम फ्लाइंग रेवाड़ी को शिकायत मिली थी कि पटिकरा गांव में एक मकान में बने घर में सरकारी राशन पड़ा है। सूचना मिलने पर सीएम फ्लाइंग और खाद्य आपूर्ति विभाग की टीम ने छापेमारी की और गोदाम खोलकर चेक किया। अभी कट्टों की गिनती जारी है। कट्टों पर भारतीय खाद्य निगम और मध्यप्रदेश स्टेट सिविल सप्लाई कॉरपोरेशन लिखा है। कट्टों में गेहूं मिली है। सीएम फ्लाइंग की टीम में सहायक उप निरीक्षक सुनील कुमार, एचसी अजय कुमार , सीआईडी निरीक्षक विश्वजीत, उप निरीक्षक लीलाराम, उप निरीक्षक जसवंत, मुख्य सिपाही पवन कुमार, थाना शहर नारनौल पीएसआई कृष्ण कुमार,
खाद्य आपूर्ति विभाग से निरीक्षक प्रीती यादव आदि शामिल थे।घर में बने गोदाम से मिला सरकारी राशन, सीएम फ्लाइंग और खाद्य आपूर्ति विभाग ने की रेड

मंढ़ाना और कोजिन्दा गांव के डिपो पर भी डाली रेड

नारनौल। सीएम फ्लाइंग रेवाड़ी और खाद्य आपूर्ति विभाग की टीम ने नारनौल के पटिकरा गांव में एक घर में बने गोदाम में सरकारी राशन पकड़ा है। जांच जारी है। जानकारी के अनुसार मंढ़ाना और कोजिन्दा गांव के डिपो पर रेड डाली गई है। मंढ़ाना के डिपो संचालक महावीर के खिलाफ़ थाना शहर नारनौल में मामला दर्ज करवाया गया है , वहीं अन्य दोनों डिपो संचालकों के खिलाफ भी दस्ते की कार्यवाही जारी है।
सीएम फ्लाइंग रेवाड़ी को शिकायत मिली थी कि पटिकरा गांव में एक मकान में बने घर में सरकारी राशन पड़ा है। सूचना मिलने पर सीएम फ्लाइंग और खाद्य आपूर्ति विभाग की टीम ने छापेमारी की और गोदाम खोलकर चेक किया। अभी कट्टों की गिनती जारी है। कट्टों पर भारतीय खाद्य निगम और मध्यप्रदेश स्टेट सिविल सप्लाई कॉरपोरेशन लिखा है। कट्टों में गेहूं मिली है। सीएम फ्लाइंग की टीम में सहायक उप निरीक्षक सुनील कुमार, एचसी अजय कुमार , सीआईडी निरीक्षक विश्वजीत, उप निरीक्षक लीलाराम, उप निरीक्षक जसवंत, मुख्य सिपाही पवन कुमार, थाना शहर नारनौल पीएसआई कृष्ण कुमार,
खाद्य आपूर्ति विभाग से निरीक्षक प्रीती यादव आदि शामिल थे।

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button