
संवाददाता जयबीर सिंह की रिपोर्ट
मैनपुरी। केंद्रीय संचार ब्यूरो, क्षेत्रीय कार्यालय, सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय, भारत सरकार,मैनपुरी के द्वारा आज 08 फरवरी,2023 को पंचायत घर इटौरा,विकासखंड सुल्तानगंज, मैनपुरी में “आज़ादी के अमृत महोत्सव में किसान कल्याण-सशक्त किसान,समृद्ध किसान विषय व एक जिला एक फसल योजना पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
जयकिशन परिहार,क्षेत्रीय प्रचार अधिकारी ने बताया कि केंद्र सरकार के द्वारा विगत 8 साल में देशभर के किसानों के कल्याण हेतु कई योजनाएं प्रारंभ की गई है,जिनके द्वारा किसानों को काफी लाभ हुआ है। प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना,किसान क्रेडिट कार्ड,प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना,मृदा स्वास्थ्य कार्ड योजना,प्रधानमंत्री कुसुम योजना,पीएम किसान मानधन योजना,प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना,राष्ट्रीय कृषि बाजार व प्रधानमंत्री किसान उत्पादक संगठन योजना के संचालन से किसानों के लिए खेती करना लाभकारी हो गया है।
कार्यक्रम का संचालन करते नीरज शर्मा जिला समन्वयक, स्वच्छता अभियान ने कहा,कि एक जिला-एक फसल योजना के अंतर्गत मैनपुरी जनपद में लहसुन से जुड़े उत्पादों को चुना गया है। इन योजनाओं से किसानों के साथ ही ग्रामीण परिवेश में भी सुधार आया है,इसके साथ ही अपने घर,गांव, जिले को भी स्वच्छ बनाना है,जहाँ शौचालय नही है,वहाँ पर निर्माण करके किसानों को स्वस्थ भी बनाना है।
ग्राम विकास अधिकारी ओमशरण शाक्य ने बताया कि इन योजनाओं को सफलता तभी मिलेगी,जब हम सब लोग इन योजनाओं का लाभ लेंगे व दूसरों को जानकारी देंगे।
ग्राम प्रधान श्रीमती सरोज कठेरिया ने कहा कि किसान देश की रीढ़ की हड्डी है,उनके जीवन-स्तर में सुधार किए बिना हम आगे नही बढ़ सकते है।
अभियान के दौरान आयोजित गोष्ठी में ग्रामीणों के मध्य एक प्रश्नोंत्तरी प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। जिसमें सही उत्तर देने वाले 20 विजेता प्रतिभागियों-रवि कुमार,जय कुमार,राजेश कुमार,कुमारी अल्का, बृजेश कुमार,रंजीत कुमार,रामलाल,रामू, अर्जुन,रामरतन,नीरज,करन, अखलेश,दिलीप,सुनील कुमार,राजू,ओमवती,प्राची,रेखा देवी व राम अवतार को विभाग की ओर से पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर प्रधान प्रतिनिधि विमलेश कठेरिया,राकेश डावर, योगेंद्र,पंचायत सहायक अलका देवी,रोजगार सेवक जय कुमार व अन्य गणमान्य लोग भी उपस्थित रहे।
Subscribe to my channel


