अपराधब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराज्य

भाजपा मंडल अध्यक्ष और जनपद सदस्य पुत्र के बीच फोन पर हुए विवाद में पुलिस ने किया मामला दर्ज

अवैध मिट्टी खनन और ट्रैक्टरों के परिवहन की बात को लेकर हुई बहस

 

बस्ती टाइम 24 न्यूज़ नर्मदापुरम जिला ब्यूरो चीफ रिपोर्टर हीरालाल गढ़वाल की खास रिपोर्ट 

 

नर्मदापुरम/ बनखेड़ी के अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत बाचावानी बनखेड़ी में काफी लंबे समय से अवैध रेत मिट्टी, गिट्टी, बजरा आदि का कारोबार धड़ल्ले से चल रहा है। जिस पर प्रशासन का कार्रवाई को लेकर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। हालांकि यह पूरा कारोबार सत्ताधारी पार्टी के बलबूते पर खुलेआम धड़ल्ले से चल रहा है। जिस कारण अवैध रेत – मिट्टी खनन और परिवहन के दौरान आए दिन घटना के घटित हो रही हैं।

इसी क्रम में आज एक मामला भाजपा मंडल के लोगों में हुए विवाद का मामला प्रकाश में आया है। भाजपा के ज़िम्मेदार दो लोगों की फोन पर अवैध मिट्टी खनन और ट्रैक्टरों के परिवहन की बात को लेकर जमकर हुई कहासुनी का विवाद बनखेड़ी पुलिस थाने तक पहुंच गया।

बता दें कि बाचावानी निवासी भाजपा मंडल अध्यक्ष रमेश पटेल और उमरधा निवासी अशीष बादल की मंगलवार शाम 4:30 बजे फोन पर बात हुई। जिसमें रमेश पटेल ने अशीष बादल से कहा कि मेरे गांव के तालाब से कुछ लोग अवैध उत्खनन कर रहे हैं। जिसमें मेरे गांव के भी कुछ लोग माटी का पुराव करेंगे। उन लोगों को परेशान मत करना। जिस बात पर अशीष बादल ने कहा तू कोन होता है, तेरी नेता गिरी सब घुसेड़ दूंगा। यदि ज्यादा नेतागिरी बताई तो जान से मार के फेंक दूंगा।

उक्त विवाद की घटना को लेकर रमेश पटेल ने भाजपा कार्यकर्ता व पदाधिकारियों को तुरंत घटना की जानकारी दी और पुलिस थाने बुलाकर दर्जनों कार्यकर्ताओं के समक्ष देर शाम को बनखेड़ी पुलिस थाने में आशीष बादल के विरोध धारा 294, 506 आईपीसी के तहत मामला पंजीबद्ध कराया है।

 

 

कार्रवाई के दौरान हेमराज मुख्त्यार, मुकेश सराठे, बंटी जैन, अमित महेशवरी, संदेश जैन, धीरू तिवारी, अशोक रघुवंशी, अटल राय सहित अन्य कार्यकर्ता व पदाधिकारी गण बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

 

इनका कहना –

 

मेरी और आशीष बादल की फोन पर बात चल रही थी इसी दौरान अपशब्द बोले गए और गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी दी। फोन पर हुई बातचीत की मेरे पास कोई रिकॉर्डिंग नहीं है मैंने कार्यकर्ताओं को बुलाकर पुलिस थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।

 

रमेश पटेल, भाजपा मंडल अध्यक्ष बनखेड़ी

मंडल अध्यक्ष के साथ जो घटना घटित हुई है वह निंदनीय है। हमारे मंडल अध्यक्ष के साथ अभद्र भाषा का प्रयोग किया गया है वह गलत है हम उसका विरोध करते हैं। जब हमारे मंडल अध्यक्ष सुरक्षित नहीं तो छोटे कार्यकर्ता की क्या हालत होगी।

संजय कुमार जैन, भाजपा जिला कार्य समिति सदस्य बनखेड़ी

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button