देशराज्यविश्वशिक्षा

आज अटेली खंड के ग्राम रामपुरा में ‘ सुभाष चंद्र बोस मंच ‘ की तरफ से नेताजी सुभाष चंद्र बोस जयंती समारोह बड़ी धूमधाम से मनाया गया

 

महेंद्रगढ़ से सतीश कुमार की रिपोर्ट 

मंच के संस्थापक राजकुमार रामपुरा ने जयंती के विषय में बताते हुए कहा कि नेताजी आजादी के इतिहास के अविस्मरणीय नायक व आजाद हिंद फौज के संस्थापक और महान देशभक्त थे जिनकी बहादुरी साहस और देशभक्ति ने असंख्य युवाओं को प्रेरित किया। ऐसे महान राष्ट्रवादी नेता जी को प्रत्येक देशवासी को याद रखना चाहिए। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सूबेदार विशंभर दयाल ने नेताजी की जीवन चरित्र पर प्रकाश डालते हुए नेताजी की देश सेवा की भावना को आत्मसात करने पर बल दिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मुख्य अध्यापक सतवीर यादव व मंच संचालन मास्टर बिशन शर्मा जी ने किया। मास्टर वीरेंद्र शर्मा जी ने नेताजी की महानता पर अपनी स्वरचित रचना प्रस्तुत कर कार्यक्रम को चार चांद लगाए। मंच के सदस्यों ने सभी विद्यार्थियों को प्रसाद वितरण एवं पारितोषिक प्रदान कर सम्मानित किया ।इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में थानेदार श्योताज, सूबेदार चंदगीराम, हवलदार द्वारका प्रसाद उपस्थित रहे ।इस अवसर पर मंच सदस्य सोम दादा ,शहीद पुत्र भूदेव, पूर्व सरपंच मदन सिंह, प्रकाश साहब, सुबे सिंह ,हवलदार धर्मेंद्र, शहीद राम सिंह के भाई देशराज ,लालाराम, जीवनराम रामबहादुर ,संतोष यादव एवं अनेकों गणमान्य जन उपस्थित रहे।

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button