LIVE TVदेशधर्मराज्यविश्वशिक्षा

*नववर्ष का आगाज,गीता पाठ के साथ*

ब्यूरो चीफ सतीश कुमार की रिपोर्ट

नारनौल। शहर की विख्यात संस्था धार्मिक एवं सामाजिक कार्य में सदैव अग्रणी रहने वाली श्री कृष्ण कृपा जिओ गीता परिवार रजिस्टर द्वारा नव वर्ष के शुभारंभ पर संगीतमय अखंड ज्योत संपूर्ण गीता पाठ का आयोजन कर रही है समिति के प्रधान घनश्याम गर्ग ने बताया की 1 जनवरी 2023 वार रविवार को प्रातः 9:15 से दोपहर 1:15 बजे तक संपूर्ण गीता पाठ का आयोजन किया जा रहा है इस गीता पाठ के मुख्य यजमान श्री अनिल कुमार जी लक्खा परिवार द्वारा गीता मैया की पावन पवित्र ज्योत प्रज्वलित की जाएगी कार्यक्रम स्थल श्याम कुटिया नजदीक बीरबल का छत्ता मोहल्ला नलापुर में उनके निवास स्थान पर होगा। गीता मैया का दरबार रंग बिरंगी लाइटों एवं फूलों और गुब्बारों से सजाया जाएगा। उन्होंने बताया की संपूर्ण विश्व में प्रथम गीता पाठ नारनौल शहर में परम पूज्य महामंडलेश्वर गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद जी महाराज के निर्देशानुसार किया जा रहा है कार्यक्रम में स्वामी जी दोपहर 12:30 वीडियो काल के माध्यम से गीता जी पर अपने उद्गार एवं आशीर्वचन प्रकट करेंगे। यह गीता पाठ हर महीने रविवार को किया जाएगा और लोगों को गीता जी के विषय में जागरूक किया जाएगा एवं घर-घर गीता हर घर गीता इस संकल्प को लेकर घर-घर में गीता जी का पूजन एवं पाठ करने का जो संकल्प लिया गया है उसे पूरा करने का प्रयास किया जाएगा और गीता जी को राष्ट्रीय ग्रंथ घोषित करवाने के लिए भी समिति अपना पूरा प्रयास कर रही है कार्यक्रम में सुंदर-सुंदर भजन सुनाए जाएंगे एवं गीता जी की महिमा का बखान किया जाएगा।

Viyasmani Tripathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button