
संवाददाता बस्ती टाइम्स 24 न्यूज़
{अतुल यदुवंशी}
समस्तीपुर/बिहार:
जिला में “द उम्मीद” नाम से एक मंच अमरजीत जी के संरक्षण में चलाया जा रहा है।जो की लेट्स इंस्पायर बिहार और एन.सी.सी. उड़ान के संयुक्त प्रयास से चल रहा एक प्रकार का मुहीम हैं।इस मंच के द्वारा जिला में लगभग 10 प्रखंडों में संस्थान चल रही है।जिसमें आज पटोरी प्रखंड में चल रहे संस्थान के के बारे में सेंटर कोआॅर्डिनेटर राघव राज से जानकारी प्राप्त किया।जानकारी में बोर्ड मेंबर राघव राज पिता श्री हरेराम राय माता श्रीमती रंजू देवी घर शाहपुर उण्डी के रुप में अपना परिचय दिया।उसके बात उन्होंने बताया कि हमारा यह “द उम्मीद” मंच नि:शुल्क शिक्षा देने की कार्य करती है।यह मंच 8 महीने से लगातार अपने संस्थान में कार्य को लेकर प्रयासरत है और इसके द्वारा बच्चों में विभिन्न बदलाव एवं विकास किया गया।हमारे इस मंच का का मुख्य उद्देश्य है;समाज को शिक्षित बनाना,हर बच्चे के कमी को समझ कर उसको दूर करना,बच्चों को प्यार से पढ़ाना ताकि सही से समझ सके,मानसिक और शारीरिक मजबूत बनाना,गलत और सही में फर्क समझाना,लड़की को समाज में अपने हक के लिए क्या सही क्या गलत है की पहचान करवाना,बच्चों के अंदर अनुशासन और व्यक्तित्व पैदा करना एवं महीने में एक बार परीक्षा लेकर उनको पुरस्कार देना और सफलता पाने के लिए प्रेरित करना आदि।साथ ही जिन बच्चों के पास लेखन सामग्री उपलब्ध नही है उसे उपलब्ध करवाना हमारे मुहीम का लक्ष्य हैं।
*रिपोर्ट : अतुल यदुवंशी*
(जिला ब्यूरो चीफ समस्तीपुर)
Subscribe to my channel


