शिकोहाबाद के गांव सूरजपुर रुधैनी में लगी दो घरों में आग, हजारों का सामान जलकर हुआ राख

*फिरोजाबाद से ब्यूरो चीफ अंकित कुमार की खास रिपोर्ट*
फिरोजाबाद मे उस समय हड़कंप मच गया जव एक घर में अचानक आग लग गई जी हां हम बात कर रहे हैं थाना क्षेत्र शिकोहाबाद के गांव सूरजपुर रुधैनी की आग इतनी भयानक थी कि लोगों के हाथ पैर फूल गए लोग जब तक कुछ समझ पाते उससे पहले ही आग ने विकराल रूप धारण कर लिया देखते ही देखते आग दो घरों में फैल गई आग की चपेट में आने से घर में रखा सामान जलकर राख हो गया जिस घर में आग लगी थी वह सभी परिजन खेत में पानी लगा रहे थे आग की विकराल लपटों को देखकर पड़ोसियों ने आग बुझाने का प्रयास किया आग जब तक बुझपाती तब तक उसने दो घरों को अपनी आगोश में ले लिया आग की लपटों को देखकर ग्रामीण घटनास्थल की ओर दौड़ पड़े जिसके हाथ जो लगा उससे आग बुझाने का प्रयास करने लगे करीब आधे घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका हालांकि आग लगने की सूचना उच्चाधिकारियों को दे दी गई थी उन्होंने तत्काल दमकल को फोन करके जानकारी दी लेकिन दमकल के पहुंचने से पहले ही आग पर काबू पा लिया गया घर में आग कैसे लगी इसका अभी तक कारण पता नहीं चल सका है सूचना मिलते ही तहसील शिकोहाबाद में तैनात लेखपाल गजेंद्र शर्मा मौके पर पहुंचे और उन्होंने आग लगे घर का निरीक्षक किया और उन्होंने कहा कि प्रशासन की तरफ से जो हो सकेगा वह मदद की जाएगी
Subscribe to my channel


