LIVE TVअपराधदेशब्रेकिंग न्यूज़राज्य
नगर परिषद के सफाई कर्मचारियों को पेमेंट न मिलने के कारण नगर परिषद के गेट पर ताला जड़ दिया जिससे कोई भी कर्मचारी अंदर नहीं जा सका

ब्यूरो चीफ मुकेश कुमार की रिपोर्ट
नगर परिषद के सफाई कर्मचारियों ने इसी समस्या को लेकर सोमवार को नगर परिषद के गेट पर ताला जड़ दिया जिससे कोई भी कर्मचारी अंदर नहीं जा सका और सफाई कर्मी अपने हाथों में झाड़ू लेकर नगर परिषद के गेट पर बैठ गए साथ ही अपना वेतन देने की मांग करने लगे। इधर सफाई ठेकेदार हीरालाल के प्रतिनिधि समय सिंह ने बताया कि नगर परिषद पर उनका करीब 5 महीने का 25 लाख रुपए का पेमेंट बकाया है जिससे सफाई कर्मियों को भी पेमेंट नहीं दिया जा रहा है वह अपनी तरफ से 3 महीने का पेमेंट सफाई कर्मचारियों को दे चुके हैं लेकिन अब आगे देने की गुंजाइश नहीं है इसलिए 2 महीने का पेमेंट सभी सफाई कर्मियों का बकाया चल रहा है।

Subscribe to my channel


