पांच करोड़ लोग आज लेंगे सुरक्षित यातायात की शपथ हर्षित

ब्यूरो चीफ सतीश कुमार महेंद्रगढ़ हरियाणा
आज दिनांक 9 दिसम्बर 2022 राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक महेंद्रगढ़ में सुरक्षित यातायात की शपथ दिलाई गई मिशन महेंद्रगढ़ अपना जल टीम के सदस्य राजेश शर्मा झाड़ली ने बताया कि माननीय उपायुक्त महोदय डॉक्टर जयकृष्ण आभीर के दिशा निर्देश अनुसार आज पूरा जिला सुरक्षित यातायात की शपथ ले रहा है इसी कड़ी में इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि हर्षित कुमार आईएएस उपमंडल अधिकारी नागरिक महेंद्रगढ़ विशिष्ट अतिथि के रूप में खंड शिक्षा महेंद्रगढ़ अधिकारी अल्का कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य दिलबाग सिंह ने की इसी कड़ी में हर्षित कुमार आईएएस सभी छात्र छात्राओं व स्टाफ सदस्यों को सड़क सुरक्षा को लेकर शपथ दिलाई इस मौके पर उन्होंने कहा भागती दौड़ती सड़कों जीवन बचाने के महाअभियान में 9 दिसंबर को तिथि बेहद महत्वपूर्ण है इस दिन जम्मू कश्मीर से लेकर झारखंड तक करीब 5 करोड़ नागरिक सुरक्षित यातायात की शपथ लेकर इस महायज्ञ में आहुति देंगे शुक्रवार सुबह 11:00 बजे जिन 11 राज्यों में शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किए जाएंगे उनमें दिल्ली, उत्तर प्रदेश ,हरियाणा, पंजाब, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, बिहार के साथ हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड भी शामिल हैं मुख्यमंत्रियों प्रमुख सचिव विभागीय प्रमुख जिला अधिकारियों ने शपथ लेने को अपील करते हुए पत्र जारी किए हैं इसी कड़ी में देशभर के समस्त कार्यालय में भी सभी कर्मचारी शपथ लेंगे एनसीआरबी की रिपोर्ट कहती है कि देश में हर वर्ष लगभग डेढ़ लाख लोग सड़क दुर्घटनाओं में जान गवा देते हैं इनमें सड़कों की खराब डिजाइन, अवैध कट ब्लैक स्माट के साथ तेज गति व लापरवाही से ड्राइविंग अहम कारण है हम सभी को सड़क पर चलते समय नियमों का पालन करना चाहिए अधिकतर मौतें वाहन चलाक की लापरवाही कारण होती है ऐसे में हम सभी को इस बारे में जागरूक रहना चाहिए हमेशा अपनी लाइन में चलना चाहिए तथा कभी भी ओवरटेक नहीं करना चाहिए स्पीड लिमिट का ख्याल रखना चाहिए वाहन चलाते समय फोन का प्रयोग न करें तथा अपनी सुरक्षा के साथ-साथ दूसरों के सुरक्षा का भी ध्यान रखें इस कार्यक्रम के संयोजक व मिशन महेंद्र अपना जल टीम के सदस्य राजेश शर्मा झाड़ली ने बताया कि माननीय उप मंडल अधिकारी हर्षित कुमार ने शिवम बच्चों को शपथ दिलाई सड़क पर वाहन चलाने से पहले सभी सुरक्षा संबंधी बातों का ध्यान रखुगा, यातायात के नियमों का हमेशा खुद और अपने स्वजन से पालन कराऊंगा, दो पहिया वाहन चलाते समय हमेशा हेलमेट पहनूगा, कार चलाते समय हमेशा सीट बेल्ट लगाऊंगा, कभी शराब पीकर गाड़ी नहीं चलाऊंगा, वाहन चलाते समय कभी मोबाइल फोन पर बात नहीं करूंगा, मैं हमेशा एंबुलेंस और फायर ब्रिगेड गाड़ियों को पहले जाने के लिए रास्ता दूंगा, सड़क दुर्घटना पीड़ितों की मदद करने को सदैव तैयार रहूंगा ।खंड शिक्षा अधिकारी अलका ने बताया कि हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल और उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने लोगों से शपथ लेने की अपील की है कि वहां 25लाख से अधिक लोग शपथ लेंगे बाजार संगठनों व खापो का भी समर्थन मिल रहा है अंत में विद्यालय के प्राचार्य दिलबाग सिंह ने आए हुए सभी मेहमानों का तहे दिल से स्वागत किया इस अवसर पर उप प्राचार्य देवेंद्र कुमार आचार्य ललित कुमार अरुण कुमार यादव वीरेंद्र कुमार विजय मुकेश कुमार यादव
Subscribe to my channel


